
गोरखपुर, ब्यूरो। उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल में इंसेफ्लाइटिस का कहर जारी है। पिछले दो दिनों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 31 नए मरीज भर्ती किए गए, जबकि 13 की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती 159 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन 13 मरीजों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के पांच, देवरिया, कुशीनगर व सिद्धार्थनगर के दो-दो तथा बस्ती के एक मरीज शामिल हैं। इसके अलावा बिहार के एक मरीज की भी मौत हुई है। इस साल अब तक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 881 मरीज इलाज के लिए भर्ती हो चुके हैं, जिनमें से 262 की मौत हो चुकी है।