• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उरी में आत्मघाती हमले में 17 जवान शहीद, गृहमंत्री ने पाक को कहा- आतंकी देश

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में उरी सेक्टर स्थित सेना मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में 17 जवान शहीद हो गए।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 18 Sep 2016 07:16:19 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Sep 2016 03:31:35 PM (IST)
उरी में आत्मघाती हमले में 17 जवान शहीद, गृहमंत्री ने पाक को कहा- आतंकी देश

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में उरी सेक्टर स्थित सेना मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में 17 जवान शहीद हो गए। वहीं 4 आतंकियों को भी मार गिराया गया है। मारे गए चारों आतंकी पाकिस्‍तान के बताए जा रहे हैं। सेना ने एक आध‍िकारिक बयान में इसकी पुष्टि कर दी है। फिलहाल एक आतंकी के छिपे होने की आशंका है और तलाशी अभियान जारी है।

इस हमले के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद कहा कि पाकिस्तान एक आतंकी देश है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की इस तरह के हरकतों से निराशा हुई है। गृहमंत्री ने कहा कि इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि हमलावरों को खास प्रशिक्षण दिया गया था। अब पाकिस्तान को अलग-थलग करने का समय आ चुका है।


गृह मंत्रालय ने जम्‍मू कश्‍मीर के सभी एयरपोर्ट को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। रक्षा विशेषज्ञ एसआर सिन्‍हो का कहना है कि अब वक्‍त आ गया है कि जब भारत को इस तरह के हमले और पाकिस्‍तान के खिलाफ सख्‍त रुख अपनाना चाहिए। उन्‍होंने साफताैर पर कहा कि सरकार को एक प्रैक्टिकल एप्रोच अपनाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ेंः पहले से थी सूचना, कश्मीर में 30 आतंकी घुसे, 200 और ताक में

दो दशक में सेना को आतंकी हमले में बड़ी जनहानि

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, जनहानि के आधार पर यह हमला बीते दो दशक में काफी बड़ा है। सेना को इस आतंकी हमले में भारी क्षति हुई है। 2014 में 5 दिसंबर को भी कश्मीर के इसी इलाके में आतंकियों ने हमला किया था। इसमें 10 जवान शहीद हुए थे।

पीएम ने की हमले की निंदा, कहा- हमलावरों को नहीं छोड़ेंगे

सेना प्रमुख ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने बयान जारी कर हमले में मारे गए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रविवार की सुबह हुए इस हमले में आतंकी हमले के कारण वहां लगाए गए अस्थाई टेंट में आग लग गई। इस वजह से इसमें रह रहे जवानों की मौत हुई।

सेना प्रमुख पहुंचें श्रीनगर, रक्षा मंत्री भी जाएंगे

इस बीच खबर है कि हमले के बाद पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को तत्‍काल मौके पर पहुंचने को कहा है। सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग श्रीनगर पहुंच चुके हैं जहां वो हमले में घायल जवानों से मिलेंगे।

गृहमंत्री ने रद्द किया रूस-अमेरिका का दौरा

हमले के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपना रूस व अमेरिका का दौरा रद्द करते हुए आपात बैठक बुलाई थी जो खत्‍म हो चुकी है। बैठक में एनएसए अजीत डोभाल के अलावा आईबी चीफ, गृह सचिव, सीआरपीएफ डीजी, डीजीएमओ शामिल हुए। इस बैठक में एनएसए अजीत डोभाल और आईबी अधिकारियों ने एलओसी के पास आतंकी कैम्प्स की जानकारी दी। इसके बाद कहा जा रहा है कि सरकार अब आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के मुड़ में है।

बता दें कि रविवार सुबह 5.30 बजे सेना के 12 ब्रिगेड मुख्यालय पर आतंकियों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए हमला बोल दिया जिसमें 17 जवान शहीद हुए हैं वहीं 16 घायल हुए हैं। घायलों में से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्‍हें एयरलिफ्ट कर श्रीनगर ले जाया गया है।

ऐसे हुआ हमला

बताया जा रहा है कि सुबह 5.30 बजे अंधेरे का फायदा उठाते हुए आतंकियों ने संत्री पोस्ट को अपना निशाना बनाया और सेना के हेडक्वार्टर में घुसकर बैरक में शरण ले ली। हमले के बाद सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला और आतंकियों को चारों तरफ से घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान आतंकियों ने कुछ धमाके भी किए। जिस जगह पर हमला किया गया वहां अस्‍थायी तौर पर जवानों के लिए टैंट लगाए गए थे। आखिरकार देर ना करते हुए ऑपरेशन का जल्‍द से जल्‍द खत्‍म करने के लिए स्‍पेशल फोर्स को लगा दिया गया। चार घंटे से ज्‍यादा चले इस ऑपरेशन में सफलता प्राप्‍त करते हुए सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया।

घाटी में हाल के दिनों में हुए आतंकी हमले

कश्मीर के बारामूला जिले में इससे पहले भी सेना को आतंकी अपना निशाना बना चुके हैं।

10 सितंबर 2016- कश्मीर में 3 जगहों पर घुसपैठ की कोशिशें हुई थी। हंदवाड़ा के नौगाम में एलओसी से घुसपैठ कर रहे 4 आतंकियों को सेना ने मार गिराया। वहीं, घुसपैठ की कोशिश की दूसरी घटना गुरेज और तीसरी तंगधार में हुई। तीनों कोशिशों को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। एक पुलिस कॉन्स्टेबल शहीद हो गया, जबकि एक सब इंस्पेक्टर और दो नागरिक जख्मी हो गए थे।

17 अगस्त 2016- बारामूला जिले में आतंकी हमले में 3 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए जबकि तीन घायल हो गए।

15 अगस्त 2016- श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ का एक कमांडेंट शहीद हुआ था।