
नई दिल्ली। देशभर के दृष्टिहीनों के लिए सहायता केंद्र (हेल्पडेस्क) की शुरुआत की गई है। दृष्टिहीन अब एक टोल फ्री नंबर 1800-300-20469 पर फोन कर अपने से संबंधित कोई भी जानकारी पा सकेंगे। विकलांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव लव वर्मा ने सोमवार को औपचारिक तौर पर दृष्टिहीनों के लिए आइवे हेल्पडेस्क को लांच किया।
इस सहायता केंद्र पर स्थानीय भाषा में सवाल पूछा जा सकेगा। प्रशिक्षित काउंसलर दृष्टिहीनों से जानकारी साझा करेंगे, उन्हें गाइड करेंगे और प्रश्नों के हल के लिए संबंधित पेशेवर लोगों के साथ उसकी कॉल को जोड़ सकेंगे। स्कोर फाउंडेशन की इस पहल को केंद्र सरकार आर अन्य कॉरपोरेट घरानों ने समर्थन दिया है। आइवे दृष्टिहीनों की जिंदगी से संबंधित एकल सूचना केंद्र है। स्कोर फाउंडेशन की यह प्रमुख परियोजना है। स्कोर फाउंडेशन के सीईओ जॉर्ज अब्राहम ने बताया कि इस टोल फ्री नंबर से दृष्टिहीनों को जिंदगी को समझने और जानकारी पाने का मौका मिलेगा।