
नई दिल्ली। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने एक ही दिन में 34,000 से ज्यादा यात्रियों को ट्रेन कैंसल होने का गलत SMS भेज दिया। इसके चलते हजारों यात्रियों ने ट्रेन छोड़ दी थी, जबकि ट्रेनें कैंसल नहीं हुई थीं। SMS ट्रेन छूटने के कुछ घंटे पहले भेजे गए थे।
हालांकि, IRCTC का कहना है कि अगर रेलवे ने पूरा रिफंड नहीं दिया, तो बाकी रकम की भरपाई वह खुद करेगी। फिलहाल उसने SMS से कैंसिलेशन की सूचना नहीं देने का फैसला किया है। अधिकारियों ने इसमें किसी रैकेट या धांधली की आशंका से इनकार किया है।
यह भी पढ़ें : फेसबुक से प्यार, युवती हो गई गर्भवती, प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट
IRCTC के ग्रुप जनरल मैनेजर (आईटी) सुनील कुमार ने बताया कि 28 मई को हमारी ओर से कई ट्रेनों के कैंसिलेशन के एक लाख से ज्यादा एसएमएस भेजे गए थे, जिनमें 34 हजार की ट्रेनें कैंसिल नहीं थीं। गलत एसएमएस पाने वाले यात्रियों में से करीब 7,000 ने मैसेज पर यकीन करते हुए ट्रेन छोड़ दी थी।
यह भी पढ़ें : अब आईटीसी के येप्पी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर
उन्होंने बताया कि उस दौरान दौरान गुर्जर आंदोलन के चलते काफी ट्रेनें कैंसल हो रही थीं, ऐसे में हमने अपनी तरफ से पहल करते हुए यात्रियों को एसएमएस अलर्ट भेजना शुरू किया था। ये SMS ऑटोमैटिक सिस्टम की बजाय मैन्युअल मोड में भेजे गए थे, जिसमें चूक हुई है।