• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरठ में मनचलों ने स्कूली छात्रा से अश्लीलता का बनाया वीडियो, एक आरोपी गिरफ्तार

युवकों ने अगवा करने का भी प्रयास किया। यह सनसनीखेज वारदात किठौर स्थित कन्या पाठशाला में हुई है।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 23 Mar 2019 01:04:20 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 Mar 2019 01:50:22 PM (IST)
मेरठ में मनचलों ने स्कूली छात्रा से अश्लीलता का बनाया वीडियो, एक आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। यूपी में मनचलों के हौंसले बुलंद हैं। यहां चार युवकों ने एक स्कूली छात्रा को स्कूल के परिसर में ही पकड़कर जबरन उसके साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं, उसका वीडियो भी वायरल कर दिया। बेखौफ मनचलों ने स्कूल परिसर में छात्रा को घेरकर छेड़छाड़ और बदसलूकी की और उसे डराया-धमकाया। युवकों ने अगवा करने का भी प्रयास किया। यह सनसनीखेज वारदात किठौर स्थित कन्या पाठशाला में हुई है।

वीडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी के निर्देश पर किठौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन अभी भी बाकी आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। सीओ किठौर आलोक सिंह ने बताया कि छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी की पहचान गोल्डी पुत्र यशपाल निवासी किठौर के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा को अनुसूचित जाति की है।


मेरठ के एसएसपी एन तिवारी ने वीडियो 15 से 20 दिन पुराना है। मगर, इसे कल वायरल किया गया था। पुलिस ने इस मामले को स्वतः संज्ञान में लेकर एफआईआर दर्ज की थी। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

SSP Meerut, N Tiwari: A viral video was brought to our notice in which a girl student was being molested by a boy, a few boys can also be seen. It's a 15-20 days old video, was made viral y'day. Taking suo motu cognizance we have registered an FIR, have also arrested main accused pic.twitter.com/ZtJU0KFjlQ

— ANI UP (@ANINewsUP) 23 March 2019

वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़की उन दरिंदों से बचने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। आखिर में वह किसी तरह वह खुद को इन दरिंदों के चंगुल से छुड़ा लेने में सफल हो जाती है और वहां से भाग निकलती है। इन युवकों में से एक युवक वीडियो में बाकी साथियों से बोलता है, छोड़ क्यों दिया इसे, जा लेकर आ इसे। इस दौरान दूसरा बोलता है, मैं तो वीडियो बना रहा था, मैं क्या करता। पहले वाला युवक फिर बोलता है, दिमाग खराब कर दिया, कैसे छोड़ दिया। तभी एक अन्य युवक बोलता है वीडियो तो बन गया है, बचेगी कैसे।

In Meerut few youth tried to molest a girl . Police has registered a case. pic.twitter.com/FkdpRwKr1i

— Vikas Tripathi (@vikasjournolko) 23 March 2019

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि छात्रा भाग न जाए, इसलिये दो मनचलों ने उसका एक हाथ पकड़ कर मरोड़ा और एक आरोपी ने उसके पंजे पर अपना पैर रखकर दबा दिया। इस दौरान बदमाश उसके हाथ में जबरदस्ती एक चॉकलेट का पैकेट थमा देते हैं। वीडियो को देखकर लग रहा है कि बच्ची परीक्षा देने जा रही थी क्योंकि उसके हाथ में स्टेशनरी का छोटा सा भी पर्स है।

इस मामले में एडीजी मेरठ प्रशांत कुमार ने कहा है कि घटना बेहद गंभीर है। वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कराई जाएगी। अगर कोई अधिकारी मामले में लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ जांच बैठेगी। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।