• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार के बक्सर में पांच सौ हिंदुओं ने किया धर्मांतरण

चौंगाई गांव में पांच सौ हिदुओं ने धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना लिया है। धर्मांतरण करने वाले महादलित वर्ग से हैं।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 24 Aug 2016 08:28:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 24 Aug 2016 08:39:13 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिहार के बक्सर में पांच सौ हिंदुओं ने किया धर्मांतरण

बक्सर। बिहार में बक्सर जिले के चौंगाई गांव में पांच सौ हिंदुओं ने धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना लिया है। धर्मांतरण करने वाले महादलित वर्ग से हैं। उन्हें बेहतर जिदगी का भरोसा दिलाया गया है।

गांव में बचे पांच सौ और महादलितों पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं इस संबंध में जिलाधिकारी रमण कुमार ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। मामले की जांच कराई जाएगी।

चौगाई के महादलित मुहल्ले में मुसहर बिरादरी के सौ परिवार रहते हैं। इनकी आबादी एक हजार के करीब है। आर्थिक व शैक्षणिक रूप से पिछड़े इन परिवारों के पांच सौ लोग पिछले चार माह के भीतर ईसाई धर्म अपना चुके हैं।

दबाव देकर धर्मांतरण का मामला उजागर होने के बाद पंचायत के प्रतिनिधियों व ग्रामीणों में हड़कंप है। ईसाई धर्म स्वीकार करने वाले गांव के योगेंद्र मुसहर ने बताया कि मोहल्ले के सभी महादलित मोती मुसहर को नेता मानते हैं।

पहले मोती ने ईसाई धर्म स्वीकार किया। नौवीं तक पढ़े मोती ने कहा कि कुछ साल पहले उसका परिवार बीमारी को ले परेशान था। ओझा-गुनी भूत-प्रेत का साया बता रहे थे। उससे किसी ने कहा कि पास के अरियांव गांव में कुछ ईसाई रविवार को आते हैं और प्रार्थना कराते हैं।


इसके बाद सब कुछ ठीक हो जाता है। मोती का कहना है कि नया धर्म अपनाने पर उसे अंधविश्वास से छुटकारा मिला और परिवार में भी सबकुछ ठीक हो गया। इसके बाद वह कई महादलितों के धर्म परिवर्तन का माध्यम बना।

शुक्रवार और शनिवार को लगता है धर्मांतरण शिविर

ईसाई बने महादलितों में हीरालाल, कर्ण, नन्हकी देवी एवं फूलकुमारी देवी ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार को नावानगर प्रखंड के सोनवर्षा व रोहतास जिले से ईसाई धर्मगुरु यहां आते हैं। वे लोग अब इस धर्म को मान चुके हैं और बच्चों के शादी-विवाह भी इसी धर्म में करेंगे।

वहीं धर्म परिवर्तन से इन्कार करने वाले बस्ती के लोगों ने बताया कि प्रार्थना में उनसे हिदू देवी-देवताओं की पूजा नहीं करने का संकल्प दिलाया जाता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।