Train Cancelled: जुलाई में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, इस रूट की कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
बरेली जंक्शन पर तकनीकी कार्य के कारण 5 जुलाई से 3 अगस्त तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। दिल्ली, इंदौर और मुंबई रूट के यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस जांचने की सलाह दी गई।
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 02:39:32 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 02:39:32 PM (IST)
जुलाई में ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें। (फाइल फोटो)HighLights
- 5 जुलाई से कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।
- दिल्ली, इंदौर, मुंबई रूट प्रभावित रहेंगे।
- तकनीकी कार्य के कारण बदलाव।
डिजिटल डेस्क। अगर, आप जुलाई में बरेली जंक्शन से दिल्ली, इंदौर, मुंबई या मुरादाबाद रूट पर ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। रेलवे ने स्टेशन यार्ड की वॉशिंग लाइन की मरम्मत और रेलखंड पर चल रहे तकनीकी कार्यों के कारण कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है।
कुछ ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव भी किया है। यह व्यवस्था 5 जुलाई से 3 अगस्त तक अलग-अलग तिथियों पर लागू रहेगी। ऐसे में यात्री पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, जिससे परेशानी से बचा जा सके।
तकनीकी कार्य के कारण लिया जाएगा ट्रैफिक ब्लॉक
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 11 जुलाई को बरेली-चंदौसी रेलखंड पर तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके लिए करीब 9 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान मुरादाबाद-बरेली और बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। अलीगढ़-बरेली पैसेंजर ट्रेन को रास्ते में करीब 90 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
इन प्रमुख ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित
- रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, बरेली-दिल्ली और दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेनें 5 जुलाई से 3 अगस्त तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा बरेली-इंदौर एक्सप्रेस 8, 15, 22 और 29 जुलाई को नहीं चलेगी, जबकि इंदौर-बरेली एक्सप्रेस 9, 16, 23 और 30 जुलाई को रद्द रहेगी।
इसी तरह बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 11, 18, 25 जुलाई और 1 अगस्त को रद्द रहेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बरेली एक्सप्रेस 13, 20, 27 जुलाई और 3 अगस्त को संचालित नहीं होगी। यात्रा से पहले जरूर जांचें ट्रेन का स्टेटस
- रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी जरूर लें।
- ट्रेन का स्टेटस रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या हेल्पलाइन से देखा जा सकता है।
- यात्रियों को स्टेशन पहुंचने के बाद होने वाली असुविधा और समय की बर्बादी से बचने में मदद मिलेगी।
यह खबर भी पढ़ें- जुलाई में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो भारत की ये 5 खूबसूरत जगहें कम बजट में देंगी जन्नत जैसा अनुभव