• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AADHAR: 15 मार्च से 14 जून तक मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं आधार की डिटेल्स, UIDAI का शानदार ऑफर

UIDAI ने सभी नागरिकों को मुफ्त में आधार के लिए ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट करने की सुविधा प्रदान करने का फैसला किया है।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Wed, 15 Mar 2023 09:57:42 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Mar 2023 11:19:06 PM (IST)
AADHAR: 15 मार्च से 14 जून तक मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं आधार की डिटेल्स, UIDAI का शानदार ऑफर

UIDAI Update: अगर आपने 10 साल पहले अपना आधार कार्ड बनवाया था और उसके बाद से कभी अपडेट नहीं कराया है, तो आपके लिए UIDAI की ओर से शानदार ऑफर है। यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने ऐसे सभी नागरिकों को मुफ्त में आधार के लिए ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपडेट करने की सुविधा प्रदान करने का फैसला किया है। ध्यान रहे कि ये सुविधा 15 मार्च से लेकर 14 जून तक के लिए ही है। UIDAI के इस फैसले से लाखों लोगों को फायदा होगा। ये भी याद रखें कि मायआधार पोर्टल पर डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए कोई फीस का भुगतान नहीं करना होगा लेकिन अगर आप ये काम आधार सेंटर्स के जरिए करेंगे, तो आपको डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए 50 रुपये की फीस जमा करनी होगी।

naidunia_image

क्या है उद्देश्य?

यूआईडीएआई ने डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के मकसद से ये फैसला लिया है। दरअसल लाखों लोगों ने 10 साल पहले आधार कार्ड बनवाया और उसके बाद कभी अपडेट नहीं किया। इनके रहने के स्थान और पहचान पत्र में हुए परिवर्तन को फिर से वैलिडेट करना जरुरी है। इसीलिए यूआईडीएआई ने उनसे अपना डेमोग्राफिक डिटेल्स अपडेट करने के लिए प्रूफ ऑफ आईडेंटिटी (Proof of Identity) और पते का प्रूफ (Proof of Address) फिर से डालने को कहा है। अगर लोग खुद ही अपडेट करेंगे तो ऑथेन्टिफिकेशन के काम में तेजी आएगी और डिलिवरी सर्विस में भी सुधार देखने को मिलेगा।


क्या करना होगा?

आपको बता दें कि 10 साल के बाद आधार कार्ड की डिटेल्स में अपडेट करना जरुरी है। इसे अभी अनिवार्य नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही बिना अपडेट वाले आधार इनवैलिड करार दिये जा सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे मायआधार पोर्टल (https://myaadhaar.uidai.gov.in ) पर जाकर मुफ्त में डॉक्यूमेंट अपडेट कराएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं। अगर किसी को अपने डेमोग्रफिक डिटेल्स जैसे नाम, जन्मतिथि, पता और दूसरे चीजों में बदलाव करना है तो वे लोग रेग्युलर ऑनलाइन अपडेट सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर नजदीक के आधार सेंटर्स पर जाकर भी बदलाव कर सकते हैं।