• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: बंगाल की खाड़ी में उठा बवंडर, CG से राजस्थान तक इन राज्यों में IMD का रेड अलर्ट

Weather Update Today: बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के कारण ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश (Aaj Ka Mausam...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 16 Aug 2025 08:24:18 AM (IST)Updated Date: Sat, 16 Aug 2025 08:58:58 AM (IST)
Weather Update Today: बंगाल की खाड़ी में उठा बवंडर, CG से राजस्थान तक इन राज्यों में IMD का रेड अलर्ट
Weather Update Today: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्‍टम, कई राज्‍यों में बहुत भारी बारिश के आसार।

HighLights

  1. मॉनसून की रफ्तार पकड़ने लगी तेज।
  2. ओडिशा से महाराष्ट्र तक भारी बारिश।
  3. गोवा-कॉनकण में रेड अलर्ट जारी।

डिजिटल डेस्क: देशभर में मौसम (Aaj Ka Mausam) का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने नए लो-प्रेशर सिस्टम के कारण ओडिशा से लेकर महाराष्ट्र और गोवा तक कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट (Weather Update Red Alert) जारी किया गया है।

naidunia_image

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

IMD ने गोवा और कोंकण क्षेत्र के लिए 16 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। स्थानीय प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पूर्वानुमान के अनुसार, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक तेज बारिश होगी। मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 17 और 18 अगस्त को अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है।


naidunia_image

राजस्थान, MP, छत्तीसगढ़ से लेकर गुजरात तक दिखेगा असर

बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम का असर ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और गुजरात तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।

मुंबई में बरसेंगे बादल

मुंबई में भी बारिश की वापसी होगी। जुलाई में जहां 919.9 मिमी बारिश का औसत दर्ज होता है, वहीं इस साल अगस्त के पहले 13 दिनों में केवल 65 मिमी बारिश हुई है। अब लो-प्रेशर सिस्टम के कारण शहर में फिर से तेज बारिश की संभावना है। इस मौसम प्रणाली से देश के कई हिस्सों में सूखा पड़ा मॉनसून फिर से रफ्तार पकड़ लेगा और भारी वर्षा का दौर देखने को मिलेगा।

ये भी पढे़ें: Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से तबाही... 60 की मौत, 200 से ज्यादा लापता