
नई दिल्ली। पांच राज्यों में चुनाव तारीख घोषित होने के साथ ही ओपिनियन पोल की रिपोर्ट भी आना शुरू हो गई है।
बुधवार को एक न्यूज चैनल द्वारा जारी ओपिनियन पोल रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में अकाली दल व भाजपा के गठबंधन को बढ़त मिलते दिख रही है।
ये भी पढ़ें ओपिनियन पोल: उत्तराखंड में बनेगी भाजपा की सरकार
हालांकि यहां पंजाब में कांग्रेस व भाजपा के बीच कांटे की टक्कर की संभावना है। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर को मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद के रूप में चुना है।
एक नजर
पंजाब विधानसभा चुनाव, कुल सीट: 115
भाजपा व अकाली दल: 50 से 58 सीट
कांग्रेस : 41 से 49 सीट
आप: 12 से 18 सीट
ये भी पढ़ें ओपिनियन पोल: तीन राज्यों में भाजपा की बल्ले बल्ले