
देहरादून। उत्तराखंड में पुलिस को गुमराह कर एक कैदी पेरोल पर बाहर निकले और मजे की जिंदगी जी रहा है। 20 साल पहले देहरादूरन के डीएवी कॉलेज कैम्पस में छात्र नेता आलोक चांदना की हत्या के मामले में सौरभ बोहरा को उम्र कैद की सजा हुई थी। लेकिन अभी वह पेरोल पर बाहर है।
उसने मां की बीमारी का बनाया और 9 अक्टूबर, 2015 से पेरोल पर है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि उसकी मां मंजू की तो मौत हो चुकी है। सत्ता में ऊंची पहुंच के चलते हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहा सौरभ बोहरा मृतक मां को बीमार दर्शाकर बाहर घूम रहा है। उसकी परोल की अवधि भी लगातार दो बार दो-दो महीने के लिए बढ़ाई जा चुकी है।
डीएवी कालेज परिसर में 24 सितंबर, 1996 को छात्र संघ चुनाव विवाद में छात्र नेता आलोक चांदना हत्या कर दी गई थी। मामले में 30 मई, 2000 को देहरादून जिला कोर्ट ने हत्या के आरोप में सौरभ, नितिन, धीरज कालरा, भगत सिंह, सोम प्रकाश, ऋषि और संजीव को उम्र कैद की सजा सुनाई।
पहले हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में अपील के बावजूद दोषियों को राहत नहीं मिली थी। लेकिन राजनीति में अपनी पहुंच के कारण वह पेरोल पर मजे से घूम रहा है। उसकी मां मंजू बोहरा की सिटी हार्ट सेंटर में 8 अक्टूबर, 2015 की रात दस बजे मौत हो गई थी। जबकि सौरभ को मां की बीमारी पर 9 अक्टूबर, 2015 को एक महीने की परोल दी गई। 7 नवंबर, 2015 को उसकी परोल दो महीने और 8, जनवरी 2016 को एक बार फिर दो महीने मां की बीमारी के चलते बढ़ाई गई।
पानी में था मेंढ़क, क्या हुआ जब लोगों ने पी लिया वही पानी
राजपुर विधायक राजकुमार ने अगस्त, 2015 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उसकी परोल की सिफारिश की थी। विधायक ने सीएम को लिखे पत्र में कहा था कि बोहरा की माता को अटैक पड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनका स्वास्थ्य अत्यंत खराब व चिंताजनक है।
होश में आने पर वह अपने पुत्र सौरभ बोहरा का ही नाम ले रही है। चिकित्सकों द्वारा ऐसी स्थिति में बोहरा की उपस्थिति अनिवार्य बताई है, जिससे कि उसकी मां की स्वास्थ्य में सुधार आ सके। इसी को आधार बनाकर परोल पर बाहर निकालने का निवेदन किया गया। उसी दिन अपर सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा ने डीएम को पत्र लिखकर बोहरा को परोल पर बाहर आने का निर्देश भी दे दिया।