
मैसूर। अभिनेत्री के राजनेता बनी राम्या ने एक बार फिर से विवादास्पद बयान दिया है। इस बार उन्होंने RSS और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि RSS और भाजपा के नेता स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा नहीं थे। इसके उलट उन्होंने ब्रिटिश लोगों से हाथ मिलाया था।
कांग्रेस के नेताओं ने देश के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी थी। यह बात उन्होंने मंड्या कस्बे में एनएसयूआई के नेतृत्व में निकाली गई रैली में शिरकत करने के दौरान कही। वह पिछले कुछ सालों से लोकसभा में इस इलाके का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं।
राम्या के 'पाकिस्तान नर्क नहीं है' वाले बयान को लेकर भाजपा नेताओं के प्रदर्शन करने और सोमवारपेट में जेएमएफसी कोर्ट में उनके खिलाफ दायर की गई निजी शिकायत पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जो लोग मेरी देशभक्ति को लेकर शक करते हैं, उन्हें शक करने दें, मैं उनकी मदद नहीं कर सकती।
मुंबई में शिव वड़ा का जवाब होगा बाटी चोखा
राम्या ने आगे कहा, हमारी अलग-अलग भाषाएं, धर्म और जाति हैं, लेकिन लोगों को 'वसुधैव कुटुंबकम' की तरह एकजुट रहने की जरूरत है। हमें ऐसे कदम उठाने की जरूरत है, जिससे हमारी एकता सुनिश्चत हो सके। हमें सभी से प्यार करना चाहिए और सभी के भले के बारे में सोचना चाहिए।
गौरतलब है कि राम्या ने 'पाकिस्तान नर्क नहीं है' वाला बयान देने के बाद में मंगलुरू को नर्क कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया था। हालांकि, बाद में सफाई देते हुए उन्होंने कहा था कि टीवी चैनल ने उन्हें गलत कोट किया था।