
नई दिल्ली। त्रिलोकपुरी इलाके में शनिवार देर रात 11 बजे फिर सांप्रदायिक दंगा भड़क गया। दो समुदायों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद यहां दंगा भड़का। ब्लॉक 26 व 27 में हुए इस दंगे में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास कर रही है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। इससे पहले विवाद के बाद एक समुदाय के युवक ने कुछ अन्य लोगों को बुला लिया और दूसरे समुदाय से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। पहले दोनों गुटों में मामूली झड़प हुई फिर दंगा भड़क गया।
त्रिलोकपुरी के 27 ब्लॉक में पहले भी दीपावली के त्योहार के दौरान दो समुदायों के बीच भीषण दंगा भड़का था।