• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैप्‍टन अंशुमन की पत्नी पर अहमद ने की थी अभद्र टिप्‍पणी, महिला आयोग एक्टिव, अब होगी कार्रवाई

कैप्‍टन अंशुमन की पत्नी को कीर्ति चक्र सौंपने का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उनके प्रति संवेदना जताते हुए जमकर तारीफ की थी। इसी बीच अहमद नामक शख्...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 10 Jul 2024 10:08:35 AM (IST)Updated Date: Wed, 10 Jul 2024 10:08:35 AM (IST)
कैप्‍टन अंशुमन की पत्नी पर अहमद ने की थी अभद्र टिप्‍पणी, महिला आयोग एक्टिव, अब होगी कार्रवाई
कैप्‍टन अंशुमन सिंह की मां और पत्‍नी को कीर्ति चक्र सौंपती राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

HighLights

  1. कैप्‍टन अंशुमन को कीर्ति चक्र से किया था सम्मानित
  2. राष्ट्रपति ने उनकी पत्नी और मां को सौंपा था सम्मान
  3. धारा 79 और IT एक्ट में मामला दर्ज करने की मांग

Captain Anshuman Singh एजेंसी, नई दिल्ली। पिछले दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों को कीर्ति और शौर्य चक्र से सम्मानित किया था। कुछ जवानों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया था। इनमें कैप्‍टन अंशुमन सिंह का नाम भी शामिल था। उन्‍हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था।

बता दे कि सियाचिन की बर्फीली पहाड़ियों पर अपने साथियों को बचाने के दौरान कप्तान अंशुमन बलिदान हो गए थे। इसके बाद राष्ट्रपति ने उनकी पत्नी और मां को कीर्ति चक्र सौंपा था। कीर्ति चक्र सौंपने का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने कैप्‍टन अंशुमन की पत्नी की जमकर तारीफ की और अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की।


इसी बीच एक शख्स ने अंशुमन की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसका कई लोगों ने सोशल मीडिया पर विरोध जताया था। अब इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान लिया है और मामला दर्ज करने की मांग की है।

National Commission for Women (NCW) has identified a lewd and derogatory comment made by Ahmad K. from Delhi on a photo of a Kirt Chakra Captain Anshuman Singh's widow. This act violates Section 79 of the Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023, and Section 67 of the Information Technology… pic.twitter.com/h2zvqfKGgy

— NCW (@NCWIndia) July 8, 2024

मामला दर्ज करने की मांग

बताया गया कि अहमद के नाम के शख्स द्वारा एक्‍स हैंडल पर अभद्र टिप्‍पणी की थी। अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। साथ ही तीन दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने के लिए भी कहा है।

पिछले साल बलिदान हुए थे कैप्टन अंशुमान

दरअसल, कैप्टन अंशुमान सिंह सियाचिन में हॉस्पिटल में रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर पद पर तैनात थे। इस बीच 19 जुलाई 2023 में साढ़े तीन बजे सेना के गोला बारूद बंकर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। अन्य जवानों को बचाने के दौरान वे झुलस गए थे और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।