• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Plane Crash: शादी के बाद पहली बार पति से मिलने जा रही खुशबू का सफर रह गया अधूरा... भावुक कर देगा ये वीडियो

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए यात्री विमान दुर्घटना में राजस्थान के बालोतरा निवासी खुशबू की भी मौत हो गई है। खुशबू शादी के बाद पहली बार अपने प...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 13 Jun 2025 09:56:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Jun 2025 10:31:11 AM (IST)
Plane Crash: शादी के बाद पहली बार पति से मिलने जा रही खुशबू का सफर रह गया अधूरा... भावुक कर देगा ये वीडियो
राजस्थान की खुशबू विमान हादसे का शिकार

HighLights

  1. विमान हादसे में राजस्थान की खुशबू की मौत
  2. शादी के बाद पहली बार जा रही थी लंदन
  3. घटना से खुशबू का परिवार शोक में डूबा

एजेंसी, बालोतरा, राजस्थान: गुजरात के अहमदाबाद में हुए यात्री विमान दुर्घटना ने देश भर में शोक का महौल बना दिया है। इस फ्लाइट में देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग सवार थे, जो लंदन जा रहे थे। कोई अपने परिवार के साथ छुट्टियां मानने जा रहा था, कोई पढ़ाई करने, कोई नौकरी तो कोई अपने परिजनो से मिलने जा रहा था। लेकिन उनका यह सफर हमेशा के लिए अधूरा रह गया।

देश भर से इस तरह की खबरें आ रही हैं। ऐसी एक घटना राजस्थान के बालोतरा से भी आ रही है। हादसे का शिकार हुए प्लेन में बालोतरा की खुशबू भी सवार थी, जो शादी के बाद पहली बार अपने पति से मिलने के लिए लंदन जा रही थी, पर यह हादसा हो गया। दुर्घटना की खबरें आने के बाद से ही खुशबू का परिवार शोक में डूबा हुआ है।


यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash Updates: अहमदाबाद प्‍लेन क्रेश में 100 से अधिक मौतें

परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, खुशबू की इसी साल शादी हुई थी और शादी के बाद पहली बार अपने पति से मिलने लंदन जा रही थी। मृतका के पति लंदन में डॉक्टर हैं। उन दोनों की शादी इसी साल 18 जनवरी को हुई थी। खुशबू अपने पिता और भाई के साथ कार में बैठकर अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं। उन्होंने इसकी वीडियो भी बनाई है। जिसमें परिवार के लोग खुशी-खुशी खुशबू को विदा कर रहे हैं।

देखें वीडियो...

अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट में राजस्थान की बालोतरा जिले की खुशबू भी यात्रा कर रही थी। खुशबू की इसी साल शादी हुई थी और शादी के बाद पहली बार अपने पति से मिलने लंदन जा रही थी।

वीडियो में वह परिवार के सदस्यों से गले मिलते हुए भावुक नजर आ रही हैं।#AhmedabadPlaneCrash pic.twitter.com/fqrrnhP1Ot

— Swaraj Srivastava (@SwarajAjad) June 12, 2025

जानकारी के अनुसार मृतका बालोतरा जिले अराबा गाँव निवासी मदनसिंह राजपुरोहित की बेटी थी। जिसका विवाह विपुल सिंह राजपुरोहित से हुआ था। वह लंदन में चिकित्सक हैं, वीजा के कागजात पूरा होने के बाद वह अपने पति के पास लंदन जाने के लिए बुधवार को गांव से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी और यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें:Ahemdabad Plane Crash: प्लेन दुर्घटना के बाद क्यों खोजा जाता है ब्लैक बॉक्स? जानिए विमान हादसे की जांच में कैसे काम करता है ये डिवाइस

बिल्डिंग से टकरा गया विमान

बता दें कि गुरुवार को एअर इंडिया का विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। विमान बिना स्टॉपओवर के लंदन जा रहा था, इसलिए इसमें पर्याप्त ईधन भरा गया था। टेक ऑफ के बाद लगभग 850 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने पर प्लेन अचानक नीचे आने लगा और कुछ ही सेकेंड में एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग से जा टकराया और जोरदार धमाका हो गया। हादसे में 265 लोगों की जान चली गई है।