• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ahmedabad Plane Crash: हादसे वाली जगह से AI-171 का ब्लैक बॉक्स बरामद, अब खुलेगा राज

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर विमान एआई-171 अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के चंद मिनटों के भीतर ही एक मेडिकल कॉलेज के हॉस...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 13 Jun 2025 08:06:09 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Jun 2025 05:33:53 PM (IST)
Ahmedabad Plane Crash: हादसे वाली जगह से AI-171 का ब्लैक बॉक्स बरामद, अब खुलेगा राज
दुर्घटनाग्रस्त विमान।

HighLights

  1. उड़ान भरते ही आग का गोला बना बोइंग ड्रीमलाइनर विमान
  2. चालक दल समेत 241 यात्रियों की मौत की पुष्टि की गई
  3. मेडिकल कॉलेज परिसर में गिरा विमान, 20 छात्रों की भी जान गई

ब्यूरो, अहमदाबाद (Ahmedabad Plane Crash LIVE)। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सब तरफ मातम पसरा है। एयर इंडिया के विमान ने गुरुवार दोपहर अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। चंद सेकंड में यह क्रैश हो गया और आग का गोला बन गया।

विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हुई है। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं। चमत्कारिक रूप से एक यात्री विश्वास कुमार रमेश की जान बची है। वे सीट 11ए पर बैठे थे, विमान गिरने से पहले कूद गए। मरने वालों में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के करीब 20 छात्र भी शामिल हैं।


छत पर मिला ब्लैक बॉक्स

दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बॉक्स की जांच से पता चलेगा है कि आखिर हादसा कैसे हुआ। हादसे वाली जगह पर खोजबीन के बाद छत से विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है।

Ahmedabad Plane Crash LIVE: पीएम मोदी की अहमदाबाद दौरा

naidunia_image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह नई दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे। घटनास्थल का दौरा करने के बाद घायलों से मिलने अस्पताल गए। हादसे में जीवित बचे एक मात्र यात्री विश्वास कुमार से भी मिले। इसके बाद एयरपोर्ट पर ही अधिकारियों के साथ एक बैठक की और जरूरी निर्देश दिए।

वहीं, विजय रूपाणी की बेटी और पत्नी भी लंदन से अहमदाबाद पहुंच गए हैं। रूपाणी का बेटा अमेरिका से लौट रहा है। डीएनए जांच के बाद रूपाणी के शरीर के अवशेष परिवार को सौंपे जाएंगे।

एयर इंडिया ने फ्लाइट AI171 पर सवार यात्रियों के परिवारों और प्रियजनों की सहायता करने के लिए अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर सहायता केंद्र स्थापित किए हैं।

#WATCH | PM Modi visits Civil Hospital in Ahmedabad and meets the lone survivor of the Air India plane crash and other people injured in the accident pic.twitter.com/0OYwh90dNh

— ANI (@ANI) June 13, 2025

#WATCH | PM Modi meets and enquires about the health condition of those injured in the Air India plane crash in Ahmedabad pic.twitter.com/QCFrmdSEXx

— ANI (@ANI) June 13, 2025

#WATCH | The wreckage of the AI-171 plane hangs from BJ Medical College's building, which it crashed into soon after take-off from Ahmedabad airport yesterday

PM Modi visited the plane crash site today to assess the ground situation.

(video source: DD) pic.twitter.com/ScTDNv5nYz

— ANI (@ANI) June 13, 2025

Visited the crash site in Ahmedabad today. The scene of devastation is saddening. Met officials and teams working tirelessly in the aftermath. Our thoughts remain with those who lost their loved ones in this unimaginable tragedy. pic.twitter.com/R7PPGGo6Lj

— Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2025

एयर इंडिया के मुताबिक भारत में रह रहे लोगों के लिए हॉटलाइन नंबर: 1800 5691 444 है, जबकि भारत के बाहर वालों के लिए +91 8062779200 नंबर जारी किया गया है।

ग्वालियर के मेडिकल छात्र आर्यन ने भी गंवाई जान

ग्वालियर के जिगसौली गांव के रामहेत सिंह किरार का बेटा आर्यन सिंह किरार अहमदाबाद में मेडिकल स्टूडेंट था। प्लेन गिरने से उसकी भी मौत हुई। आर्यन का एक बड़ा भाई है।

गांव के लोगों के अनुसार, परिवार गुरुवार को ही आर्यन का शव लेने रवाना हो गया। इस बुरी खबर के बाद से ही स्वजन का बुरा हाल है। पिता रामहेत खेती-बाड़ी करते हैं। आर्यन लगभग दो साल से अहमदाबाद में था।

Vijay Rupani: लकी नंबर के दिए निधन की खबर

हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के बडे़ नेता विजय रूपाणी का भी निधन हुआ है। रूपाणी अपनी बेटी और पत्नी से मिलने लंदन जा रहे थे। रूपाणी को लेकर अब तरह-तरह की खबरें आ रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, वे 1206 को अपनी लकी नंबर मानते थे। उनके पुराने स्कूटर से लेकर कार तक पर यही नंबर है। अब निधन हुआ तो वो भी 12 जून को।