
नई दिल्ली। लता मंगेशकर और सचिन तेंडुलकर जैसी शख्सियत का मजाक उड़ाना एआईबी रोस्ट के कॉमेडियन तन्मय भट को भारी पड़ गया है। अनुपम खेर, रितेश देशमुख जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने उनके वीडियो को लेकर उनको लताड़ा है और अब महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) और भाजपा ने इसको लेकर तन्मय के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।
एआईबी रोस्ट की घटती लोकप्रियता को बरकरार रखने के लिए कॉमेडियन तन्मय भट ने कुछ ऐसा मजाक किया कि अब वे सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए हैं। तन्मय ने देश की दो बड़ी शख्सियतों को लेकर आपत्तिजनक कमेंट्स से भरा वीडियो बनाया है। उन्होंने भारत की सुर साम्राज्ञी लता मंगेश्कर और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर को लेकर भद्दी टिप्पणियां की है।
दरअसल, तन्मय ने फेसबुक पर ‘Sachin vs Lata Civil War’ टाइटल से यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें सचिन और लता का मुखौटा पहनकर इस बात को लेकर बहस कराई गई है कि विराट कोहली, सचिन से बेहतर हैंं या नहीं। तन्मय ने दोनों सितारों की नकल उतारी है और बीच-बीच में विनोद कांबली की नकल भी की है। इसी दौरान तन्मय ने दोनों सितारों पर कई आपत्तिजनक कमेंट किए हैं।
ऐनमौक पर बाइक चोर को ऐसी पड़ी लात, चारों खाने चित्त
अनुपम खेर, रितेश देशमुख, सेलिना जेटली जैसे कई सितारों ने कॉमेडी के नाम पर लता जी और सचिन का अपमान करने के लिए तन्मय की आलोचना की है और माफी मांगने को कहा है। दोनों सितारों के फैंस भी काफी गुस्से में हैं और तन्मय को जमकर लताड़ रहे हैं।
अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में कहा-
I am 9 times winner of #BestComicActor. Have a great sense of humor. But This's NOT humor. #Disgusting&Disrespectful https://t.co/sTuTfbAOrU
- Anupam Kher (@AnupamPkher) May 29, 2016