• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोगी को गोद लेगा AIIMS, नई पहल से बचेगी सैकड़ों गरीब मरीजों की जान

जो रोगी अपने इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं या जरूरी उपकरण नहीं खरीद सकते उनके लिए, लोगों से चंदा मांगा जाएगा।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 07 Jun 2016 02:51:19 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jun 2016 02:52:59 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रोगी को गोद लेगा AIIMS, नई पहल से बचेगी सैकड़ों गरीब मरीजों की जान

नई दिल्‍ली। एम्स ने एक अच्‍छी पहल शुरू की है, जिसके तहत एक रोगी को गोद लिया जाएगा। जो रोगी अपने इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं या जरूरी उपकरण नहीं खरीद सकते उनके लिए, लोगों से चंदा मांगा जाएगा।

एम्स के निदेशक एमसी मिश्रा ने कहा कि एक रोगी को गोद लेने की नीति के तहत लोग ऐसे रोगियों के लिए चंदा दे सकते हैं जो घर पर पुनर्वास के लिए आवश्यक उपकरण खरीद पाने में सक्षम नहीं होने के कारण अपनी सर्जरी का इंतजार कर रहे हैं।


उन्‍होंने बताया कि मस्तिष्क और रीढ़ से संबंधित बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को ध्यान में रखते हुए इस नीति को शुरू किया गया। इसमें उन रोगियों को भी शामिल किया गया, जो विकलांग हैं।

मैं मीडिया का मजा खत्‍म करने की क्रूरता नहीं कर सकता : राजन

इस योजना ने जिन रोगियों के अंग कट गए हैं या जो पक्षाघात के शिकार हैं या लकवाग्रस्त हैं, उन्‍हें लाभ मिलेगा। एम्स में हर वर्ष करीब दो लाख रोगियों का इलाज होता है, जिनमें से करीब आधे गरीब होते हैं।

फिर ऐसे मामले भी सामने आते हैं, जिनमें रोगियों के पास अंगों के प्रत्‍यारोपण के लिए धन नहीं होता। कई मामलों में तो रोगियों के परिजन इलाज का खर्च नहीं उठा पाने की स्‍िथति में भी उन्‍हें छोड़ देते हैं, उनका इलाज इस नीति से हो सकेगा।

स्‍टार्टअप की दुनिया में ये हैं भारत के बड़े नाम, ऐसे मिली सफलता

फिलहाल ऐसे रोगियों को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के राहत कोष से सहयोग दिया जाता है। किन्तु चिकित्सकों के मुताबिक ये कोष पर्याप्त नहीं हैं और कई अवसर पर रोगियों के परिजन को धन की व्यवस्था करने में काफी दिक्कत आती है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।