• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जय भीम, जय फिलिस्तीन, लोकसभा में शपथ के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने लगाया नारा, शुरू हुआ विवाद

Asaduddin Owaisi Says Jai Palestine: हैदराबाद लोकसभा सीट से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक विवाद खड़ा कर दिया है। मंगलवार को लोकसभा में सांसद पद की शपथ क...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Tue, 25 Jun 2024 04:26:37 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Jun 2024 05:04:44 PM (IST)
जय भीम, जय फिलिस्तीन, लोकसभा में शपथ के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने लगाया नारा, शुरू हुआ विवाद
लोकसभा में शपथ लेते हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी। (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. 18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण।
  2. असदुद्दीन ओवैसी के शपथ ग्रहण के दौरान लोकसभा में हंगामा।
  3. असदुद्दीन हैदराबाद से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं।

एएनआई, नई दिल्ली। Asaduddin Owaisi Says Jai Palestine: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन (मंगलवार) को पीपी चौधरी, ओम बिरला, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चरणजीत सिंह चन्नी, हरसिमरत कौर बादल, सुप्रिया सुले और श्रीकांत शिंदे समेत अनेक नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली।

लोकसभा के पहले सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने शपथ ली थी। इस बीच AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद जय फिलिस्तीन का नारा लगाते दिखाई दिए।


ओवैसी ने लगाया फिलिस्तीन का नारा

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ लेने के दौरान जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना और बाद में जय फिलिस्तीन का नारा लगाया। उन्होंने 'अल्लाह हू अकबर' का नारा भी दिया।

#WATCH | AIMIM president and MP Asaduddin Owaisi takes oath as a member of the 18th Lok Sabha; concludes his oath with the words, "Jai Bhim, Jai Meem, Jai Telangana, Jai Palestine" pic.twitter.com/ewZawXlaOB

— ANI (@ANI) June 25, 2024

नारा लगाने के बाद सियायत शुरू

असदुद्दीन ओवैसी के जय फिलिस्तीन का नारा लगाने के बाद सियायत शुरू हो गई है। जब उनसे पूछा गया कि आपने जो नारा दिया उसका विरोध हो रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि किसने क्या कहा, क्या नहीं कहा सब आपके सामने है। हमने कहा, 'जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन। यह कैसे संविधान के खिलाफ है।'

बीजेपी नेता किशन रेड्डी ने नारे का विरोध किया

भाजपा नेता जी किशन रेड्डी ने असदुद्दीन ओवैसी के नारे का विरोध किया है। साथ ही रिकॉर्ड से हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा, 'ओवैसी ने संसद में जो नारा दिया है वह बिल्कुल गलत है। यह सदन के नियम के खिलाफ है।' रेड्डी ने कहा कि ये भारत में रहकर भारत माता की जय नहीं बोलते। लोगों को समझना चाहिए कि ये देश में रहकर असंवैधानिक काम करते हैं।