
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। एअर इंडिया के एक विमान में फिर से तकनीकी खराबी सामने आई। विमान कोचिन से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था, लेकिन टेकऑफ से कुछ देर पहले पायलट ने दिक्कत महसूस की। तुरंत एटीसी से संपर्क किया गया और टेकऑफ रोक दिया गया।
एयरलाइन प्रवक्ता के अनुसार, समस्या का समाधान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और यात्रियों के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की गई है। कोचिन एयरपोर्ट को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया।
आबू धाबी फ्लाइट में भी परेशानी
इससे पहले शनिवार को जयपुर से आबू धाबी जाने वाली एतिहाद एयरलाइंस की फ्लाइट (EY-327) में भी तकनीकी खराबी आ गई थी। सभी यात्री विमान में सवार हो चुके थे, लेकिन उड़ान से पहले अचानक तकनीकी समस्या आने से यात्रियों को चार घंटे तक विमान में बैठाए रखा गया। रातभर समस्या दूर न होने पर यात्रियों को हवाई अड्डे और फिर होटल में ठहराया गया।