Akanksha Dubey Suicide Case: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में समर सिंह की जमानत पर हाईकोर्ट का फैसला आज
Akanksha Dubey Suicide Case: 26 मार्च 2023 वाराणसी की होटल में भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव मिला था।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 25 Aug 2023 08:30:17 AM (IST)
Updated Date: Fri, 25 Aug 2023 08:30:17 AM (IST)
समर सिंह पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज है। उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। प्रयागराज। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज अहम सुनवाई है। हाई कोर्ट आरोपी सिंगर समर सिंह की जमानत पर फैसला सुनाएगा। इस मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है।
कैसे हुई थी भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत की खबर 26 मार्च 2023 को आई थी। उनका शव वाराणसी के एक होटल के कमरे में लटका पाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अभिनेत्री नशे की हालत में नहीं थीं, लेकिन उनके पेट के अंदर 20 मिलीलीटर अज्ञात तरल पदार्थ पाया गया था। उसकी कलाई पर भी चोट के निशान थे।
आकांक्षा अपनी फिल्म 'लायक हूं मैं नालायक नहीं' की शूटिंग के लिए वाराणसी गई थीं। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।
मां मधु दुबे ने अपनी बेटी के निधन के लिए दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर आकांक्षा की हत्या का आरोप लगाया था। आकांक्षा के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी का दावा है कि एक्ट्रेस की हत्या की गई है।
समर सिंह पर आकांक्षा दुबे को खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ था। कई जगह छापेमारी के बाद पुलिस ने उसे गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था।