
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद के पुरोला में शराबियों व जुआरियों की आए दिन हुडदंग, झगड़े व मारपीट से परेशान महिलाओं ने एक अनोखी मुहिम छेड़ दी है। गांव की महिलाओं ने ऐसे लोगों को सबक सिखाने का फैसला किया है।
पुरोला थाने से पांच किलोमीटर दूर पड़ने वाले सुनाली गांव की महिलाएं गांव में शराबियों तथा जुआरियों से काफी परेशान हैं। कई बार ग्रामीणों ने पुलिस तथा प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की। मगर, किसी के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
इससे नाराज सुनाली गांव की 35 से अधिक महिलाएं एसडीएम व थानाध्यक्ष से मिली। महिला मंगल दल अध्यक्ष सुशीला देवी ने कहा कि सुनाली गांव में पिछले पांच सालों से महिलाएं व बच्चे शराबियों व जुआरियों से परेशान हैं। प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
खूबसूरत वेश्या की कमाई देख फिदा हो गया फिर...
इसलिए ग्रामीणों ने एक बैठक में निर्णय लिया है कि महिला मंगल दल गांव में शराबियों व जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाएगी। गांव में जो भी शराब के नशे में मिला उस पर पांच सौ रुपए जुर्माना, जुआरियों पर भी पांच सौ रुपए जुर्माना और शराब बनाने वालों पर पांच हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।
साथ ही इन लोगों को महिला मंगल दल पुलिस को सौंपेगी। उन्होंने थानाध्यक्ष से मांग करते हुए कहा कि प्रशासन महिलाओं का सहयोग करें, जिससे गांव में माहौल सही हो सके।
तीन साल के लड़के का दुष्कर्म करने वाले को 106 साल की जेल
इस मौके पर सुनाली के प्रधान प्रेमलाल, कौशल्या भंडारी, निशा देवी, संगीता, सरोज, वंदना देवी, शिसमा देवी, खजानी देवी, किरन देवी, अंजना देवी, कविता देवी, कल्पना देवी आदि मौजूद थी।