यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'ग्राम उदय से भारत उदय' अभियान की प्रमुख बातें
'ग्राम उदय से भारत उदय' केंद्र सरकार का कार्यक्रम है, जिसे गांवों में पंचायत राज की मजबूती के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
By Edited By:
Publish Date: Thu, 14 Apr 2016 03:16:42 PM (IST)Updated Date: Thu, 14 Apr 2016 03:25:18 PM (IST)
- 'ग्राम उदय से भारत उदय' केंद्र सरकार का कार्यक्रम है, जिसे गांवों में पंचायत राज की मजबूती के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
- इसके तहत सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और किसानों की दशा सुधारने की भी कोशिश की जाएगी।
- इसके तहत 14 अप्रैल से 24 अप्रैल तक देश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 24 अप्रैल को पंचायतराज दिवस के दिन जमशेदपुर में प्रधानमंत्री की रैली से अभियान समाप्त होगा।
- अभियान के तहत देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें ग्रामीण विकास, किसानों की दशा सुधारने, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों का जीवन स्तर सुधारने और सामाजिक समरसता पर चर्चा होगी।
- भारत सरकार के केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय, पंचायतराज, कृषि, सामाजिक न्याय, श्रम, सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय मिलकर यह अभियान चलाएंगे।
- कई ग्राम सभाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे।