
इलाहाबाद। भारत में मानक समय का निर्धारण उत्तर प्रदेश के नैनी जिले से गुजरने वाली देशांतर रेखा से किया गया है। भारत के मानक समय और ग्रीनवीच समय में कितना अन्तर है। मगर, जून महीने में दिनों को लेकर भी एक नया पैमाना इसी जगह गढ़ दिया गया है।
जून महीने में दुनियाभर में 30 दिन ही होते हैं। मगर, इलाहाबाद में संभवत: जून में 31 दिन होते हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं। ऐसा मानना है इलाहाबाद के नगर निगम का।
एक देश जहां 800 सालों से है एक कोना है भारतीयों के नाम
उसने हाउस टैक्स जमा कराने के लिए जो विज्ञापन दिया है, वह लोगों के लिए हंसी का विषय बन गया है। दरसअल, विज्ञापन के होर्डिंग में लिखा है कि 31 जून तक गृहकर जमा कराएं और टैक्स में 10 फीसद की छूट पाएं।
यह होर्डिंग शहर के महाराणा प्रताप चौराहे पर नगर निगम की ओर से लगवाई गई है। हालांकि, नगर निगम ने इस चूक को स्वीकार भी किया है और आश्वासन दिया है कि जल्द ही इसे ठीक कराएंगे।