• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांवड़ लेने के लिए पति गया हरिद्वार, तो प्रेमी संग पत्नी हुई फरार... घर में रह गए ससुर अकेले

Alwar News: महिला का पति कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। पत्नी को इसी मौके का इंतजार था। पति के जाते ही प्रेमी संग भाग खड़ी हुई। घटना की जानकारी पूरे इला...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 31 Jul 2024 06:00:21 PM (IST)Updated Date: Wed, 31 Jul 2024 09:02:34 PM (IST)
कांवड़ लेने के लिए पति गया हरिद्वार, तो प्रेमी संग पत्नी हुई फरार... घर में रह गए ससुर अकेले
विवाहित महिला प्रेमी संग भागी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. दिल्ली में अपनी कांवड दोस्त को देकर पति लौटा घर।
  2. जेवर और डेढ़ लाख रुपये लेकर महिला हुई है फरार।
  3. पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू कर दी है मामले की जांच।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में एक महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। महिला का पति कांवड लेने हरिद्वार गया था। पत्नी के गायब होने की सूचना मिलते ही पति दिल्ली में अपनी कांवड एक दोस्त को देकर तुरंत घर लौटा। महिला अपने साथ घर में रखे डेढ़ लाख रुपये भी लेकर चली गई।

कांवड़ दोस्त को देकर घर आया पति

दरअसल, रैणी कस्बे के एक गांव में रहने वाला युवक अपने दोस्तों के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। घर में विकलांग पिता, पत्नी और बेटा था। पिता ने मामले की सूचना बेटे को फोन पर दी। उस दौरान युवक अलवर लौट रहा था। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जेवरात और कैश लेकर भागी

पीड़ित ने बताया कि पत्नी घर से जेवरात और डेढ़ लाख रुपये लेकर गई है। युवक ने कांवड़ कार्यक्रम के लिए पैसे इकट्ठे किए थे। उसने पैसे अपनी पत्नी को सुरक्षित रखने के लिए दिए थे। गांव में कांवड़ लेकर एक कार्यक्रम होना था, उसके लिए धनराशि एकत्रित की गई थी।

इस मामले की जांच डिप्टी एसपी मनीष मीणा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि औरत बालिग है और मर्जी से प्रेमी के साथ गई है। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने कहा, 'महिला पैसे और ज्वेलरी लेकर फरार हुई है। लोगों से पूछताछ कर महिला और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।'