
नई दिल्ली। इस दो अक्टूबर को स्वच्छ भारत अभियान के दो साल पूरे होने जा रहे हैं। यह अभियान अब 'अमर' होने जा रहा है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान पर अमर चित्र कथा बच्चों के लिए एक कॉमिक्स लेकर आ रही है।
इसका मकसद बच्चों को इस अभियान से रोचक तरीके से जोड़ना है। छात्रों को सिंधु घाटी सभ्यता के बारे में भी बताया जाएगा, जिसमें वैज्ञानिक तरीकों से साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता था। इस कॉमिक सीरीज में बताया जाएगा कि मोदी असंभव को संभव बनाना जानते हैं।
चीनी मीडिया में खौफ, भारत तैनात करेगा एटम बम से लैस राफेल जेट
इक कॉमिक सीरीज के जरिए अनंत पई पौराणिक और लोक कथाओं को पेश करते रहे हैं। अब ''स्वच्छ भारत, सफाई क्रांति'' के जरिए स्कूली स्टूडेंट्स को अभियान के मकसद और दो साल की सफल कहानियों के बारे में बताया जाएगा।
इसकी शुरुआत पई के कैरेक्टर अनंत अंकल से होती है, जो बच्चों को बताते हैं कि भारत ने 2500 साल पहले कैसे कूड़े के निस्तारण में दुनिया का नेतृत्व किया था। अंकल अनंत आस-पास में सफाई के लिए बच्चों को उपहार में झाड़ू देते हैं। वो बताते हैं कि कौटिल्य के अर्थशास्त्र में खुले में शौच पर जुर्माने का जिक्र है।
दो लाख कैब खरीदेगी उबर, ड्राइवरों से साथ ही ऑटो सेक्टर को होगा फायदा
मुख्य कहानी में प्रधानमंकत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लालकिले की प्राचीर से अभियान की घोषणा के बारे में बताया गया है। कॉमिक बुक केंद्रीय विद्यालयों और सरकारी स्कूलों में बांटा जाएगा। इसका लोकार्पण स्वच्छता सम्मेलन 'इंडोसन' के दौरान किया जाएगा, जिसकी शुरुआत शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।