• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से हाथियों को बचाने के लिए बनाया जा रहा है स्वेटर

मथुरा के हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र में फिलहाल 23 हाथियों को रखा गया है। ये बेहद खराब स्थितियों में थे।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 18 Jan 2017 03:23:27 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Jan 2017 03:51:46 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ठंड से हाथियों को बचाने के लिए बनाया जा रहा है स्वेटर

मथुरा। हाथियों को जबरदस्त ठंड से बचाने के लिए उनके लिए रंग-बिरंगे विशाल कंबल बनाए जा रहे हैं। मथुरा के हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र में फिलहाल 23 हाथियों को रखा गया है। ये बेहद खराब स्थितियों में थे और हिंसा का शिकार हो रहे थे, जिन्हें बचाकर यहां लाया गया है।

मथुरा की रहने वाली दयालु महिलाएं इन हाथियों के लिए स्वेटर बुन रही हैं, ताकि उन्हें सर्दी से बचाया जा सके। जल्द ही इनकी नई दोस्त लक्ष्मी यहां आने वाली है, जिसे मुंबई से बचाया गया है। उसका मालिक उसे स्ट्रीट फूड, जंक फूड, बचा हुआ बासी खाना खिलाया, जिससे वह मोटापा का शिकार हो गई।


उसके लिए चलना-फिरना तो दूर, आंखे खोलना भी मुश्किल हो गया था। केंद्र के संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि हाथियों को क्रूर संचालकों से बचाया गया है, जो लंबे समय से हाथियों की उपेक्षा कर रहे थे। उनके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी और खराब खाना दिया जाता था।

उन्होंने कहा कि हम इन हाथियों को गरिमामय जीवन और सुरक्षा देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके साथ ही हाथियों को बेहतर इलाज और देखभाल मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि एक हाथी को जरूरी चिकित्सा सेवा, पोषणयुक्त आहार और देखभाल के लिए करीब 80 हजार रुपए महीने का खर्चा आता है।

यदि वे और हाथियों को बचाने की अपनी योजना में कामयाब हो जाते हैं, तो अगले साल उन्हें अतिरिक्त कंबल बुनने वालों की जरूरत होगी। फिलहाल कार्तिक के पास जो हाथी हैं, उनमें से अधिकांश की आंखें खराब हैं। दरअसल, उनके हैंडलर्स ने लोहे की राड और हुक से उनके सिर पर मारते हैं, जिससे उनकी आंखों में चोट लग जाती है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।