
नई दिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन बाजार अमेजन एक हजार से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कंपनी का आरोप है कि इन लोगों ने उसकी वेबसाइट पर फर्जी रिव्यू लिखे हैं।
कंपनी का कहना है कि 1,114 लोगों ने कथिततौर पर फर्जी रिव्यू लिखकर उसकी ब्रांड की प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचा रहे हैं। जो कि झूठे, भ्रामक और गलत जानकारी देने वाले हैं।
अमेजन ने दावा किया कि पांच डॉलर (करीब 325 रुपए) जैसी छोटी रकम में ये लोग वेबसाइट Fiverr.com के लिए झूठे रिव्यू सर्विस देते हैं। अमेजन के पास फीवर एकाउंट वाले नामों की सूची है, जिन्होंने फर्जी रिव्यू लिखे हैं। कंपनी अब इन लोगों के सही नामों की पहचान करने के लिए अदालत के फैसले की मांग कर रही है।
यह भी पढ़ें : पूरा गांव है अनपढ़, कैसे बनेगा डिजिटल इंडिया
बताया जा रहा है कि यह सबसे बड़ी कानूनी कार्रवाई है, जिसके तहत इंटरनेट पर गुप्त पहचान को उजागर करने की कोशिश की जा रही है। इस वर्ष की शुरुआत में भी अमेजन ने फर्जी रिव्यू बेचने के संदेह पर कई कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी।