
नई दिल्ली। गोविंदा स्टाइल में डांस कर विदिशा के प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव इंटरनेट सनसनी बन गए हैं। साली की शादी में गोविंदा के गाने पर उनका डांस करता वीडियो इतना तेजी से वायरल हुआ कि ये सात समंदर पार अमेरिका तक भी पहुंच गया है।
प्रो. संजीव श्रीवास्तव विदिशा के रहने वाले हैं और इन दिनों में भोपाल में कार्यरत हैं। पिछले दिनों उनकी साली की शादी थी जिसमें प्रोफेसर साहब ने बिंदास होकरर ठुमके लगाए। गोविंदा के गाने पर गोविंदा की ही स्टाइल में उनके डांस ने न केवल बारातियों का दिल खुश कर दिया, लेकिन जब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रोफेसर साहर इंटरनेट सनसनी बन गए।
फिल्म खुदगर्ज के गोविंदा के गाने '' दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से" प्रो. संजीव श्रीवास्तव ने डांस किया।खास बात ये है कि प्रोफेसर श्रीवास्तव ने गोविंदा की स्टाइल में, उन्हीं की तरह ही स्टेप्स और एक्सप्रेशन के साथ ये डांस किया। ये वीडियो इतनी तेजी से लोकप्रिय हुआ कि प्रोफेसर को आज हर कोई पहचानने लगा है।
अमेरिका में रही भारतीय दीप बरार ने उनका डांस देखकर उन्हें पूरी तरह कॉपी किया और एक वीडियो एडिट किया जिसके एक हिस्से में प्रो. संजीव श्रीवास्तव दिख रहे हैं और दूसरे में खुद दीप बरार उनकी ही तरह डांस कर रही हैं।
1300 सालों से समुद्र के बीच में रहते हैं ये लोग, जानें क्यों नहीं आए धरती पर
अंकल का गोविंदा स्टाइल न्यू यॉर्क में रह रहीं मॉडल-ऐक्ट्रेस दीप बरार ने यह भी लिखा कि वह इस सुपरस्टार के डांस की बहुत बड़ी फैन हैं। अब दीप बरार का विडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दीप बरार पेशे से ऐक्ट्रेस, मॉडल और कोरियॉग्रफर हैं। वह मूल रूप से भारत के हरियाणा राज्य के करनाल से हैं और न्यूयॉर्क में रहती हैं। अंकल का सबसे पहला डांस विडियो 'आप के आ जाने से' वायरल हुआ था।
व्हाइट हाउस में 13 जून को इफ्तार पार्टी देंगे ट्रंप, इस वजह से है खास
जिस पर दीप बरार ने उसी पर डांस किया। विडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ अंकल डांस कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ दीप उनको कॉपी करती दिख रही हैं।
