• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amethi Lok Sabha Election Result 2024: अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी की हार तय, कांग्रेस प्रत्‍याशी किशोरी लाल 1 लाख वोटों से आगे

अमेठी में लोकसभा चुनाव (UP Amethi Chunav Result 2024) में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी और कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा आमने-सामने है। तमाम एग्जिट पोल...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Mon, 03 Jun 2024 10:58:26 AM (IST)Updated Date: Tue, 04 Jun 2024 02:57:39 PM (IST)
Amethi Lok Sabha Election Result 2024: अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी की हार तय, कांग्रेस प्रत्‍याशी किशोरी लाल 1 लाख वोटों से आगे
अमेठी लोकसभा सीट चुनाव रिजल्ट 2024: स्‍मृति ईरानी और केएल शर्मा के बीच मुकाबला

HighLights

  1. UP, Amethi Election Result 2024: अमेठी में इस बार कड़ा मुकाबला
  2. Amethi Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा से स्मृति ईरानी मैदान में
  3. Uttar Pradesh, Amethi Lok Sabha Seat Result: कांग्रेस से केएल शर्मा लड़ रहे चुनाव

Amethi Lok Sabha Result 2024 इलेक्शन डेस्क, अमेठी। लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल ने अब तक 1 लाख से अधिक वोटों की लीड बना ली है, ऐसे में भाजपा प्रत्‍याशी और केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी की हार तय मानी जा रही है। किशोरी लाल को 3 लाख 59 हजार 647 वोट मिले हैं। जबकि स्‍मृति ईरानी को 2 लाख 56 हजार 811 को वोट मिले हैं।

और वे जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उन्‍हें 1 लाख 50 हजार से अधिक वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्‍याशी और केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी को 1 लाख 4 हजार वोट ही मिले हैं।

इस बार ऐसे हैं समीकरण

अमेठी लोकसभा सीट 2019 से पहले गांधी परिवार के लिए अजेय रही थी। यहां से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी चार बार सांसद रहे। वहीं जब राजीव गांधी की हत्या हुई तो संजय गांधी यहां से चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचे, इसके बाद राहुल गांधी ने भी यहां से चुनाव लड़ा और सांसद बने, लेकिन 2019 में उन्हें स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और अब वे अमेठी के बजाए रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। साथ ही केरल के वायनाड़ से भी चुनावी मैदान में है।


क्‍या कहते हैं एग्जिट पोल (Amethi Exit Poll)

शनिवार को आए एग्जिट पोल में से अधिकतर अमेठी में भाजपा की जीत बता रहे हैं, यानी स्मृति ईरानी यहां से लगातार दूसरी बार सांसद बन सकती है, हालांकि बावजूद इसके क्षेत्र में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

2014 में हार गई थीं स्मृति ईरानी

साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में अमेठी में स्मृति ईरानी और राहुल गांधी के बीच मुकाबला था, इस चुनाव में स्मृति ईरानी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं 2019 में दोबारा दोनों नेता फिर मैदान में आए, इस चुनाव में राहुल गांधी को हार मिली। वहीं इस बार के चुनाव में स्मृति ईरानी और केएल शर्मा के बीच मुकाबला है।