• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंडिया बनाम भारत विवाद में उछला अमिताभ बच्चन का नाम, ट्वीट किया - 'भारत माता की जय'

बीजेपी से जुड़े तमाम नेताओं ने राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी न्योते पर 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखे जाने की सराहना की है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने...और पढ़ें

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Tue, 05 Sep 2023 04:51:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 Sep 2023 06:03:58 PM (IST)
इंडिया बनाम भारत विवाद में उछला अमिताभ बच्चन का नाम, ट्वीट किया - 'भारत माता की जय'
बिग बी के ट्वीट पर सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रिया

India vs Bharat Controversy: जी-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के लिए राष्ट्रपति की ओर से जो न्योता दिया गया है, उसमें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा है। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल इस पर ऐतराज जता रहे हैं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अगर बीजेपी को इंडिया नाम पर आपत्ति है, तो हिन्दू शब्द भी तो विदेशी है। क्या बीजेपी इसे भी बदल देगी?

#WATCH | Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury says, "The Hindu name is also given by foreign countries...I think the PM himself is afraid of the name India. Since the day INDIA named alliance was formed PM Modi's hatred toward the name India has increased...If they are so against… pic.twitter.com/vD0vUAXc3P

— ANI (@ANI) September 5, 2023

अमिताभ बच्चन का ट्वीट


इस विवाद में जाने-माने अभिनेता अमिताभ बच्चन का नाम भी सामने आ रहा है। दरअसल अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'भारत माता की जय।' कुछ इसका समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ तीखी प्रतिक्रिया जता रहे हैं। वैसे अमिताभ बच्चन ने 'भारत माता की जय' के अलावा कुछ भी लिखा नहीं है, लेकिन मौजूदा स्थिति में उनकी पोस्ट को भारत बनाम इंडिया की बहस से ही जोड़कर देखा जा रहा है। उनकी पोस्ट पर लोगों का खूब रिएक्शन आ रहे हैं।

naidunia_image

वीरेन्द्र सहवाग ने किया समर्थन

वहीं क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग खुलकर 'भारत' नाम का समर्थन किया है और कहा कि INDIA नाम तो अंग्रेजों ने दिया था। सहवाग ने लिखा, 'टीम इंडिया नहीं, टीम भारत। इस साल जब हम वर्ल्ड कप में टीम का उत्साह बढ़ाएंगे तो हमारे दिलों में भारत होना चाहिए। इसके अलावा खिलाड़ियों की जर्सी पर इंडिया की बजाय भारत लिखा होना चाहिए।'

naidunia_image

बीजेपी नेताओं ने की सराहना

उधर, बीजेपी से जुड़े तमाम नेताओं ने राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी न्योते पर 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखे जाने की सराहना की है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने इसे स्वागत योग्य फैसला बताया है। वहीं सांसद और मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी इसका समर्थन करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने ये नाम दिया है। विष्णु पुराण में भी इसका उल्लेख है। किसी को इस नाम पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए।