मौसम की निगरानी करने वाली वेबसाइट एल डोरैडो (El Dorado) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में से 10 भारत शहर अकेले भारत में ही हैं। वहीं अन्य पड़ोसी देश में हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर से लगभग 20 किमी उत्तर में स्थित चूरू में मंगलवार को देश का उच्चतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चुरू को थार रेगिस्तान का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। मंगलवार को पाकिस्तान के जैकबाबाद और चुरू का तापमान धरती पर सबसे गर्म स्थान के रूप में दर्ज किया गया।
बीकानेर, गंगानगर और पिलानी राजस्थान के तीन अन्य शहर थे, जो धरती पर सबसे गर्म जगहों के रूप में दर्ज किए गए और भारत के हैं। वहीं, सबसे गर्म शहरों में से दो उत्तर प्रदेश के और दो महाराष्ट्र के थे। यूपी के बांदा और हरियाणा के हिसार में भी मंगलवार को 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सबसे गर्म शहरों की सूची में अन्य स्थानों में 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथा नई दिल्ली, 47.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बीकानेर, 47 डिग्री सेल्सियस के साथ गंगानगर, 47 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी, 46.9 डिग्री सेल्सियस के साथ पिलानी, 46.8 डिग्री सेल्सियस के साथ नागपुर का सोनगांव और 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अकोला ने इस सूची में अपनी जगह बनाई।
चूरू में पिछले 10 वर्षों में मई में दूसरी बार सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम ब्यूरो के अनुसार, इससे पहले चूरू में 19 मई 2016 को 50.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया था। चूरू में 22 मई से भीषण गर्मी की स्थिति देखी जा रही है, जब शहर में उच्चतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद से यह हर दिन बढ़ रहा था। 23 मई को वहां का तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस, 24 मई को 47.4 डिग्री सेल्सियस और 25 मई को 47.5 डिग्री सेल्सियस था।
राज्य के दो अन्य शहरों में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। मौसम की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोटा और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पूर्वी राजस्थान के कोटा और बूंदी में और राज्य के पश्चिमी भाग में बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की स्थिति का अनुमान लगाया गया है।