साहित्य अकादमी ने गुरुवार को वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021 के साथ-साथ युवा और बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की। मुख्य पुरस्कार 20 भारतीय भाषाओं और युवा, बाल साहित्य पुरस्कार 22 भारतीय भाषाओं के लिए घोषित हुए हैं। घोषित पुरस्कारों में सात कविता-संग्रह, पांच कहानी-संग्रह, दो उपन्यास, दो नाटक, एक जीवन-चरित्र, एक महाकाव्य, एक आलोचना की पुस्तक और एक आत्मकथा शामिल हैं। हिदी के लिए दया प्रकाश सिन्हा को उनके नाटक "सम्राट अशोक" और अंग्रेजी के लिए नमिता गोखले को उनके उपन्यास "थिग्स टू लीव बिहाइंड" के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिए जाएंगे। पंजाबी के लिए खालिद हुसैन को उनके कहानी संग्रह सूलां दा सालण के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलेगा। गुजराती, मैथिली, मणिपुरी और उर्दू भाषाओं के पुरस्कार बाद में घोषित होंगे।
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2021
कविता-संग्रह के लिए मोदाय गाहाय (बोडो), संजीव वेरेंकार (कोंकणी), हृषिकेश मल्लिक (ओड़िया), मीठेश निर्मोही (राजस्थानी), विन्ध्येश्वरीप्रसाद मिश्र "विनय" (संस्कृत), अर्जुन चावला (सिधी), गोराति वेंकन्ना (तेलुगु) को दिया जाएगा। कहानी-संग्रह के लिए राज राही (डोगरी), किरण गुरव (मराठी), निरंजन हांसदा (संथाली), अम्बई (तमिल) को साहित्य अकादमी मिलेगा। उपन्यास के लिए अनुराधा शर्मा पुजारी (असमिया), नाटक के लिए ब्रत्य बासु (बांगला), जीवन-चरित्र के लिए डी.एस. नागभूषण (कन्नड), महाकाव्य के लिए छविलाल उपाध्याय (नेपाली), आत्मकथा के लिए जॉर्ज ओनाक्कूर (मलयालम) तथा आलोचना के लिए वली मोहम्मद असीर किश्तवारी (कश्मीरी) को पुरस्कृत किया जाएगा।
साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार : हिंदी के लिए हिमांशु वाजपेयी को कहानी-संग्रह किस्सा किस्सा लखनउवा, अंग्रेजी के लिए मेघा मजुमदार को उपन्यास ए बर्निंग, उर्दू के लिए उमर फरहत को काव्य संग्रह जमीन जाद पर और पंजाबी के लिए वीरदेविदर सिह को उनके निबंध संग्रह पा दे पैलां के लिए साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार दिया जाएगा।
साहित्य अकादमी बाल पुरस्कार : हिंदी के लिए देवेंद्र मेवाड़ी को उनके नाटक-संग्रह नाटक-नाटक में विज्ञान, अंग्रेजी में अनीता वच्छरजनी को उनकी जीवनी पुस्तक अमृता शेर-गिलः रिबेल विद ए पेंटब्रुश, उर्दू के लिए कौसर सिद्दिकी को उनके कविता-संग्रह चराग फूलों के लिए बाल पुरस्कार दिए जाएंगे।