• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सब्जी के लिए 30 रुपये मांगने पर दे दिया तीन तलाक

पति ने पहले मारपीट की, फिर तीन बार तलाक बोला और बीवी को घर से बाहर निकाल दिया।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 29 Jun 2019 10:30:43 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Jun 2019 10:35:20 PM (IST)
सब्जी के लिए 30 रुपये मांगने पर दे दिया तीन तलाक

नोएडा। यूपी के गौतमबुद्ध नगर में ट्रिपल तलाक का अजीब मामला सामने आया है। यहां शौहर ने सिर्फ इसलिए तीन तलाक दे दिया, क्योंकि बीवी ने सब्जी लाने के लिए 30 रुपए मांगे थे। मामला दादरी कस्बे का है। पति ने पहले मारपीट की, फिर तीन बार तलाक बोला और बीवी को घर से बाहर निकाल दिया।

पीड़िता ने मामले की शिकायत दादरी कोतवाली में की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि दादरी की रहने वाली एक युवती की शादी नौ वर्ष पहले दादरी के एक अन्य मोहल्ले में रहने वाले युवक से हुई थी। पति ने एक सप्ताह पहले पत्नी को घर के खर्च के लिए 400 रुपये दिए थे। उसने शनिवार को पति से सब्जी लाने के लिए 30 रुपये मांग लिए।


इस पर पति गुस्सा हो गया गाली गलौज करते हुए मारपीट की जिसमें पत्नी घायल हो गई। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। शनिवार को वह परिजनों के साथ वापस आई। एक बार फिर शोर शराबा करते हुए पति ने सबके सामने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। कोतवाली के उप निरीक्षक अनुज कुमार का कहना है पति को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।