
अमरावती। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए 200 रुपए के नोट जारी करे। उन्होंने कहा कि 500 और 1000 रुपए के नोट को बंद किए जाने के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई सारे एटीएम शुक्रवार सुबह से नकदी निकलनी शुरू हो जाएगे। राज्य के कई हिस्सों में एटीएम बंद थे, जिससे लोगों को बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में संघर्ष करना पड़ रहा है और उन्हें असुविधा हो रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, नायडू ने केंद्र सरकार की और से 500 और 1000 रुपए के नोटों को खत्म करने के फैसले का स्वागत किया था। उन्होंने कहा था कि देश में काले धन की समस्या से निपटने के लिए यह सही निर्णय है। मगर, लोगों को नोट बदलवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हर दो घंटे में मोदी ले रहे जानकारी, गुरुवार तक सामान्य होंगे हालात
वास्तव में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू वह पहले राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने उच्च मूल्य वाल नोटों के समाप्त कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का सुझाव दिया था। उन्होंने अक्टूबर में भी अपनी इसी मांग को दोहराते हुए कहा था कि 500 और 1000 रुपए को बंद कर दिया जाए।
उन्होंने 12 अक्टूबर को वेलागापुदी में अपने नए कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि राजनीति भ्रष्ट लोगों और काले धन जमा करने वालों के लिए एक आश्रय बन गया है। राजनीति में कुछ लोग जनादेश का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि मैं प्रधानमंत्री को एक पत्र लिख रहा हूं, जिसमें उनसे कहा है कि 1000 और 500 रुपए के नोटों को समाप्त कर बैंक ट्रांजेक्शन को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।