यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Arvind Kejriwal Bail Extension: अरविंद केजरीवाल को झटका, अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की याचिका पर तत्काल सुनवाई से SC का इनकार
जज जेके माहेश्वरी की बेंच ने कहा, हम इस संबंध में कोई आदेश नहीं दे सकते हैं। आप इस मामले को लेकर चीफ जस्टिस के पास जाइए।
Publish Date: Tue, 28 May 2024 12:04:23 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 May 2024 12:07:29 PM (IST)
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट ने 10 जनवरी को दी थी केजरीवाल को अंतरिम जमानत
- 1 जून को समाप्त हो रही 21 दिन की अंतरिम जमानत
- 2 जून को केजरीवाल को करना है सरेंडर
एजेंसी, नई दिल्ली (Arvind Kejriwal Bail Extension)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। दिल्ली शराब नीति कांड में केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने के लिए सर्वोच्च अदालत में याचिका दायर की थी। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।