• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली शराब नीति केस: राउस एवेन्यू कोर्ट का आदेश, 16 मार्च को व्यक्तिगत रूप से पेश हो अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal vs ED: केजरीवाल का कहना है कि ईडी के समन गैरकानूनी है। मुख्यमंत्री के खिलाफ अब तक छह समन जारी हो चुके हैं।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 07:56:18 AM (IST)Updated Date: Sat, 17 Feb 2024 10:17:57 AM (IST)
दिल्ली शराब नीति केस: राउस एवेन्यू कोर्ट का आदेश, 16 मार्च को व्यक्तिगत रूप से पेश हो अरविंद केजरीवाल
दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है।

HighLights

  1. राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई केजरीवाल की पेशी
  2. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुए शामिल, बोले- अगली बार खुद आऊंगा
  3. आज ही विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी की अटकलों और आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराने की भाजपा की कोशिशों के आरोपों के बीच शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस पर शनिवार को बहस होगी।

इस बीच, ताजा खबर यह है कि राउज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। बार-बार नोटिस जारी होने के बाद भी पेश नहीं होने पर ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ यह याचिका दायर की थी।

सुनवाई के बाद कोर्ट ने केजरीवाल को 16 मार्च को हाजिर होने के लिए कहा है। उस दिन केजरीवाल को स्वयं पेश होना होगा। कोर्ट के आदेश से पहले केजरीवाल ने खुद कहा कि अगले बार वो उपस्थित हो जाएंगे।


बता दें, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को केजरीवाल को छठा समन जारी किया है। इस समन के अनुसार, केजरीवार को सोमवार को ईडी डे सामने पेश होना होगा।

विधानसभा में बहुमत, फिर भी विश्वास प्रस्ताव क्यों लाए केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार शाम लगभग पौने चार बजे एक्स पर बताया कि विधानसभा में विश्वास मत रखूंगा। इसके कुछ देर बाद उन्होंने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश कर कहा कि वह दिखाना चाहते हैं कि इस बार भी दिल्ली में भाजपा का ऑपरेशन लोटस असफल रहा। हमारा एक भी विधायक नहीं टूटा और सभी हमारे साथ हैं।

naidunia_image

विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने मुख्यमंत्री के विश्वास प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए शनिवार को सदन में इस पर चर्चा करने की अनुमति दे दी।

भाजपा का उद्देश्य तथाकथित आबकारी घोटाले की जांच करना नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों की तरह हमारे नेताओं को गिरफ्तार कर दिल्ली में हमारी सरकार को गिराना है। कुछ दिन पहले दो विधायकों ने एक ही बात बताई है। दोनों का कहना था कि भाजपा के लोग उनसे मिलकर कुछ दिनों में मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने, आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों से संपर्क कर उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए राजी करने और कई अन्य विधायकों से भी संपर्क करने का दावा किया है। विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये देने और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के साथ ही अन्य मांग पूरी करने का प्रलोभन दिया गया। - अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने आगे कहा कि आप सरकार गिराने के लिए ये लोग पिछले कुछ वर्षों में कई बार ऑपरेशन लोटस कर चुके हैं। एक और आपरेशन लोटस करने की कोशिश की, लेकिन विधायकों ने उन्हें मना कर दिया।