• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आठ क्रेडिट कार्ड हैं मोदी के पास, कोई उनके नाम नहीं

आईपीएल के पूर्व कमिश्‍नर ललित मोदी आठ क्रेडिट कार्ड का इस्‍तेमाल करता है। ये क्रेडिट कार्ड विदेशी बैंकों द्वारा जारी किए गए हैं।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 25 Jun 2015 11:55:13 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2015 12:13:42 PM (IST)
आठ क्रेडिट कार्ड हैं मोदी के पास, कोई उनके नाम नहीं

नई दिल्‍ली। आईपीएल के पूर्व कमिश्‍नर ललित मोदी आठ क्रेडिट कार्ड का इस्‍तेमाल करते हैं। ये क्रेडिट कार्ड विदेशी बैंकों द्वारा जारी किए गए हैं। हैरत की बात यह है कि कोई भी कार्ड उनके नाम पर नहीं है। इनमें से पांच क्रेडिट कार्ड उनके साले सुरेश चेलाराम के परिजनों के नाम पर हैं और दो कार्ड उनकी सौतेली बेटी करीमा के नाम पर हैं।

आयकर विभाग ने जब इन कार्ड्स के जरिये अप्रैल 2008 से मार्च 2011 के बीच किए गए खर्च की जानकारी मांगी, तो मोदी ने दावा किया कि जिनके ये कार्ड्स थे उन्‍होंने अपने दोस्‍तों के लिए हवाई यात्राओं की टिकट्स खरीदने और होटल के बिल्‍स का भुगतान करने के लिए खर्च किए थे। इस दौरान मोदी बीसीसीआई और आईपीएल का हिस्‍सा थे।


यह भी पढ़ें : शांतिसैनिकों को करना पड़ सकता है यौन उत्‍पीड़न का आरोप का सामना

मोदी के लंदन भाग जाने के बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने मोदी के घर की तलाशी ली और उनके मोबाइल फोन की जांच की थी। उस दौरान ये क्रेडिट कार्ड डिटेल मिली थीं। आयकर विभाग की ओर से जुलाई 2011 में भेजे गए एक नोटिस के अनुसार, यह पाया गया है कि सुरेश चेलाराम की पत्‍नी कविता के नाम से जारी दो क्रेडिट कार्ड, सौतेली बेटी करीमा के नाम से जारी दो क्रेडिट कार्ड का इस्‍तेमाल कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : सऊदी के टीवी शो में आईएस का बनाया मजाक

करीमा की शादी गौरव बर्मन से हुई है, जो किंग्‍स इलेवन पंजाब का को-ओनर है। वहीं, आईपीएल टीम राजस्‍थान रॉयल्‍स के शेयरों में कविता के पास एक समय मेजॉरिटी शेयर थे। इसके अलावा आदित्‍य चेलाराम, अनीशा चेलाराम और विजय इसरानी के नाम से एक-एक कार्ड्स जारी किए गए थे। इनके खर्चों के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी।