अशोक गहलोत
Ashok Gehlot: अशोक गहलोत राजस्थान का मुख्यमंत्री रहने के साथ ही केंद्रीय मंत्री के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। ...और पढ़ें
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 09 Apr 2023 02:51:34 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Apr 2023 02:51:34 PM (IST)
Ashok Gehlot: अशोक गहलोत राजस्थान के कांग्रेस नेता हैं और गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं। 3 मई 1951 को जन्मे अशोक गहलोत राजस्थान का मुख्यमंत्री रहने के साथ ही केंद्रीय मंत्री के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
Ashok Gehlot Profile
अपनी सादगी और गांधीवादी मूल्यों के लिए जाने जाने वाले अशोक गहलोत का जन्म महामंदिर, जोधपुर, राजस्थान में लक्ष्मण सिंह गहलोत के घर में हुआ था। उन्होंने विज्ञान और कानून में स्नातक की डिग्री और अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री प्राप्त की। गहलोत का विवाह 27 नवम्बर 1977 को सुनीता गहलोत के साथ हुआ था। दोनों का एक बेटा (वैभव गहलोत) और एक बेटी (सोनिया गहलोत) है।
छात्र जीवन से ही राजनीति और समाजसेवा में सक्रिय अशोक गहलोत वर्ष 1980 में पहली बार 7वीं लोकसभा (1980-84) के लिए जोधपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। उन्होंने 8वीं लोकसभा (1984-1989), 10वीं लोकसभा (1991-96), 11वीं लोकसभा (1996-98) और 12वीं लोकसभा (1998-1999) में जोधपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।