
गुवाहाटी। असम में चाय नीलामी में सोने के भाव चाय बिकने का रिकॉर्ड बन गया है। नया रिकॉर्ड बनाते हुए डिब्रूगढ़ जिले के मनोहारी टी इस्टेट द्वारा उत्पादित की गई चाय को मंगलवार को 39,001 प्रति किलोग्राम की दर से नीलाम किया गया।
चाय की नीलामी करने वाले गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर ने कहा कि पैन-इंडिया ऑक्शन सिस्टम के तहत, इस कीमत पर परंपरागत चाय को बेचना विश्व स्तर पर अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अभी तक दुनिया में प्रति किलो के हिसाब से कोई चाय इतनी कीमत में नहीं बिकी है।
चाय की नीलामी करने वाले गुवाहाटी टी ऑक्शन सेंटर ने कहा कि इस कीमत पर परंपरागत चाय को बेचना विश्व स्तर पर अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस चाय को गोल्ड स्पेशल ग्रेड टी का नाम दिया गया है।
प्रेगनेंट महिलाओं को दिया वियाग्रा, 11 बच्चों की मौत
गुवाहाटी टी ऑक्शन बायर्स असोसिएशन के सेक्रटरी दिनेश बिहानी ने कहा चाय की इतनी ऊंची नीलामी से चाय उत्पादकों को काफी प्रोत्साहन मिलेगा। हमारा सेंटर विशिष्ट चाय के लिए एक हब बन गया है। यह रिकॉर्ड तब बना जब मनोहारी गोल्ड टी के लिए कंटेम्प्ररी ब्रोकर्स के माध्यम से गुवाहाटी के सौरभ टी ट्रेडर्स द्वारा यह बोली लगाई गई। उन्होंने टी ट्रेडर्स ने यह चाय अपने दिल्ली और अहमदाबाद के खरीदारों के लिए खरीदी है।
मनोहरी टी एस्टेट के मालिक राजन लोहिया की देखरेख में इस चाय को सीके पाराशर ने तैयार किया है। लोहिया ने बताया कि चाय को उच्च गुणवत्ता और पेड़ की झाड़ियों के विशेष क्लोन और नाजुक कलियों को हाथों से तैयार किया गया है। इसे बनाने में कठिन प्रयास और समर्पण लगा है।
VIDEO : बाजार में जल्द मिलेगा 12 हजार फुट तक उड़ा सकने वाला सूट, जानिए कीमत