• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम ने की हमले की निंदा, कहा- हमलावरों को नहीं छोड़ेंगे

बारामूला के उरी सेक्‍टर में हुए आतंकी हमले में 17 जवानों के शहीद होने के बाद पीएम मोदी ने इस हमले की निंदा की है।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 18 Sep 2016 02:23:04 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Sep 2016 03:55:23 PM (IST)
पीएम ने की हमले की निंदा, कहा- हमलावरों को नहीं छोड़ेंगे

नई दिल्‍ली। बारामूला के उरी सेक्‍टर में हुए आतंकी हमले में 17 जवानों के शहीद होने के बाद पीएम मोदी ने इस हमले की निंदा की है। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि इस हमले के जिम्‍मेदारों को सजा दिए बिना नहीं रहेंगे। पीएम मोदी के अलावा अन्‍य नेताओं ने भी हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हमले को लेकर पीएम मोदी ने ट्विटर पर बयान जारी करते हुए कहा हम इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करते हैं। मैं देश को विश्‍वास दिलाना चाहता हूं कि हम इस हमले के पीछे जिम्‍मेदार लोगों को सजा दिए बगैर नहीं रहेंगे। मैंने गृहमंत्री और रक्षमंत्री से बात की है। रक्षा मंत्री स्‍वयं जम्‍मू-कश्‍मीर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे।


वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उच्‍च स्‍तरीय बैठक के बाद एक बयान में कहा कि पाक आतंकी देश है और इसे इस मुद्दे पर अलग-थलग किया जाए। पाकिस्‍तान द्वारा आतंक को सीधे समर्थन से गहरी निराशा हुई है। उरी के हमलावर भारी मात्रा में हथियारों से लेस होकर आए थे साथ ही उन्‍हें कठोर ट्रेनिंग दी गई थी।

हमले को लेकर जम्‍मू-कश्‍मीर की मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमले की कड़ी निंदा करती हूं। हमला को देखकर लगता है कि यह घाटी में ताजा हिंसा और युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश है। शहीदों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं साथ ही हमले में घायल जवानों के जल्‍द ठीक होने की कामना करती हूं। जम्‍मू-कश्‍मीर हमेशा से ही भारत और पाक की शत्रुता का शिकार होता रहा है और इसके लोग पिछले 6 दशकों से इसकी भारी कीमत चुका रहे हैं।

भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा ने कहा कि अमेरिका उरी में हुए हमले की कड़ी निंदा करता है। हमारी संवेदनाएं उन सैनिकों के परिजनों के साथ हैं जिन्‍होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई है।

उरी में हुए इस आतंकी मुठभेड़ पर जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि ये सब पाक की निंदनीय हरकतें हैं। पाक कश्मीर में समस्या पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, आतंकी, अलगाववादियों की मिलीभगत कश्मीर को अशांत करने की कोशिश कर रहा है। निर्मल सिंह ने कहा कि आतंकी हमलों से साफ है कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान साजिश रच रहा है।

कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हम हमले की कड़ी निंदा करते हैं। पाकिस्‍तान को सीमा पार आतंकवाद जैसी हरकतों से बचकर रहना चाहिए। इस घटना को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। कश्‍मीर मुद्दे का हल आतंकवाद नहीं है। इसे केवल सभी के साथ बात करके ही सुलझाया जा सकता है।

गोवा के मुख्‍यमंत्री लक्ष्‍मीकांत पर्सेकर ने कहा कि उरी हमला नहीं होना चाहिए था। सरकार को इस मामले और हमलावर होना होगा।

पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने कहा कि आतंकी केवल सामने नजर आते हैं, इन हमलों के पीछे आईएसआई और पाक आर्मी का हाथ है। यह स्‍टेस्‍ट स्‍पॉन्‍सर्ट आतंकवाद है। अगर आप इसे आतंकी हमला कह रहे हैं तो आप खुद को मिसलीड कर रहे हैं। इनसे निपटने का सबसे सही तरीका है कि आप वापस हमला करें।