• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

अटल पेंशन योजना से क्या आप जुड़ सकते हैं? यहां चेक करें पात्रता और नियम, हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये

Atal Pension Yojana Eligibility: अटल पेंशन योजना में उम्र और चुनी गई पेंशन के हिसाब से हर महीने योगदान करना होता है। इस योजना से जुड़ने के लिए बैंक खा...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 03:59:32 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 03:59:32 PM (IST)
अटल पेंशन योजना से क्या आप जुड़ सकते हैं? यहां चेक करें पात्रता और नियम, हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये
अटल पेंशन योजना में छोटी बचत से पाएं 5000 रुपये महीना पेंशन (AI Generated Image)

HighLights

  1. योजना में कम से कम 20 साल निवेश जरूरी
  2. 18 से 40 साल के नागरिक ले सकते हैं लाभ
  3. करदाता नहीं होना चाहिए, बैंक खाता है अनिवार्य

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में उम्र और चुनी गई पेंशन के हिसाब से हर महीने योगदान करना होता है। 18 साल की उम्र में 5000 रुपये की पेंशन के लिए हर महीने 210 रुपये जमा करने होते हैं।

अपनी आज की जरूरतों को पूरा करने के साथ ही लोग अपने बुढ़ापे के लिए बचत भी करते हैं जिसे सही माना जाता है। इसलिए अगर पहले से आर्थिक इंतजाम किया गया हो तो आगे की जिंदगी थोड़ी आसान हो सकती है। इसी वजह से लोग अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बचत या निवेश के लिए अलग रखते हैं।


हर व्यक्ति के लिए बड़ी रकम निवेश करना संभव नहीं होता। ऐसे में छोटी-छोटी रकम से भविष्य के लिए पेंशन का इंतजाम करने का विकल्प अटल पेंशन योजना के जरिए मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना की पात्रता और बाकी जरूरी चीजों के बारे में।

अटल पेंशन योजना में कितने पैसे जमा करने होते हैं?

अटल पेंशन योजना में आपको हर महीने प्रीमियम देना होता है। यह आपकी उम्र और चुनी गई पेंशन राशि पर निर्भर करता है। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुनता है तो उसे हर महीने 210 रुपये का योगदान करना होता है।

इसी तरह अगर 30 साल की उम्र में कोई 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान चुनता है तो उसे इसके लिए हर महीने 577 रुपये जमा करने होते हैं। ध्यान रहे इस योजना में कम से कम 20 साल तक निवेश करना होता है।

यानी जितनी जल्दी आप इस योजना से जुड़ेंगे, उतना ही कम प्रीमियम आपको देना होगा और बुढ़ापे में उतनी ही बड़ी सुरक्षा मिलेगी। यह योजना असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।

कौन ले सकता है अटल पेंशन योजना का लाभ?

अटल पेंशन योजना से जुड़ने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं जिन्हें आपको पूरा करना होता है। जैसे- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए। उसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही वह करदाता नहीं होना चाहिए यानी टैक्स भरने की श्रेणी में नहीं आना चाहिए। इसके अलावा आवेदक के पास बैंक खाता होना जरूरी है।

अगर आप ये पात्रता पूरी करते हैं, तो आप इस योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ सकते हैं। सरकार की इस योजना का उद्देश्य हर गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देना है, ताकि 60 साल के बाद उसे किसी पर निर्भर न रहना पड़े।