अटल वयो अभ्युदय योजना: बुजुर्गों के लिए सरकार ला रही खास स्कीम, जानिए बड़ी बातें, कैसे होगा फायदा
अटल वयो अभ्युदय योजना: पहले से चल रही राष्ट्रीय वयोश्री योजना का होगा इसमें विलय, इस योजना में बुजुर्गों को मिलेगी हर सुविधा।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 05 Feb 2021 08:22:52 AM (IST)
Updated Date: Fri, 05 Feb 2021 12:59:23 PM (IST)

अटल वयो अभ्युदय योजना: केंद्र की मोदी सरकार ने बुजुर्गों का खास ख्याल रखने के लिए नई योजना पर काम शुरू किया कर दिया है। इसे अटल वयो अभ्युदय नाम दिया गया है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, इस योजना के तहत सभी जिलों में बुजुर्गों की बेहतर देखभाल के लिए वृद्धाश्रम खोले जाएंगे। महिलाओं के लिए यहां खास व्यवस्था होगी। साथ ही सभी राज्यों में इनके बेहतर इलाज के लिए एक केयर सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। जो सभी राज्यों को राजधानी में ही स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही बुजुर्गों के लिए पहले से चल रही वयोश्री स्कीम का भी इनमें विलय कर दिया गया है। जानिए अटल वयो अभ्युदय योजना से जुड़ी 6 बड़ी बातें
- अटल वयो अभ्युदय योजना पर आने वाले वित्तीय वर्ष में 300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह मौजूदा वर्ष के आवंटन की तुलना में 50 फीसद अधिक है। इसका फायदा 4 लाख से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा।
- साथ ही बुजुर्गों के लिए एल्डरलाइन नाम से शुरू राष्ट्रीय हेल्पलाइन को भी देश भर में शुरू किया जाएगा।
- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव आर. सुब्रह्मणयम ने इस बारे में विस्तृत जानकारी दी है। इसकी घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में की थी।
- मंत्रालय ने बुजुर्गों के स्टार्टअप को सहायता प्रदान करने के लिए भी एक स्कीम शुरू करने की योजना बनाई है। इसके तहत उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय मदद दी जाएगी।
- मंत्रालय ने इसके साथ ही बुजुर्गों सहित सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी सभी स्वयंसेवी संगठनों पर भी नकेल कसने की योजना बनाई है। इसके तहत उनके कामकाज का अब सोशल आडिट भी कराया जाएगा। साथ ही जमीन पर उनके काम को परखा जाएगा।
हाल ही में मंत्रालय ने निष्क्रिय पड़ी करीब दो सौ स्वयंसेवा संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें काली सूची में डाल दिया है।