Atishi Marlena Delhi New CM: आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में चुनी गईं केजरीवाल की उत्तराधिकारी
दिल्ली शराब नीति केस में जमानत पर रिहा होने के बाद दो दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का एलान किया था। तब से नए मुख्यमंत्री के नाम पर अटकलें चल रही थीं। बुधवार को आतिशी को विधायक दल के नेता चुन लिया गया।
Publish Date: Tue, 17 Sep 2024 11:41:55 AM (IST)
Updated Date: Tue, 17 Sep 2024 12:16:42 PM (IST)
HighLights
- आज शाम को इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल
- जल्द सामने आएगी शपथ ग्रहण की तारीख
- 26-27 सितंबर को बुलाया गया विधानसभा सत्र
एजेंसी, नई दिल्ली (Atishi Marlena Delhi New CM)। आतिशी मार्लेना दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री होंगी। मंगलवार को राजधानी में हुई विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों और बड़े नेताओं ने उनके नाम का समर्थन किया।
अब शपथ ग्रहण की तारीख और समय तय किया जाएगा। इससे पहले आज शाम 4 बजे अरविंद केजरीवाल एलजी से मिलेंगे और उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
आतिशी को इसलिए बनाया गया दिल्ली का मुख्यमंत्री
- आतिशी का नाम नए मुख्यमंत्री की लिस्ट में सबसे आगे था। इसके पीछे कारण यह था कि शराब नीति कांड में अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद दिल्ली के एक दर्जन मंत्रालय आतिशी ने संभाले। जिन मंत्रालयों को लेकर केजरीवाल को सबसे ज्यादा चिंता थी, उन्हें आतिशी ने संभाले रखा।
आतिशी कई बार जेल में केजरीवाल से मिलीं और उनका मार्गदर्शन लिया। केजरीवाल और अन्य बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी में दिल्ली की जनता से आतिशी ने ही संवाद किया। मीडिया का सामना भी किया।
केजरीवाल की नजर में आतिशी का कितना महत्व है, यह इस बात से भी साफ होता है कि उन्हें 15 अगस्त को झंडा वंदन के लिए आतिशी का नाम आगे बढ़ाया। हालांकि वे झंडा नहीं फहरा सकीं।