
पटना। पिछले दिनों सुनपेड में एक दलित परिवार पर हुए हमले और दो बच्चों की मौत के बाद इस पर सियासत जारी है। इसी कड़ी में राजद प्रमुख लालू यादव ने एक बयान देते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है।
लालू यादव ने वीके सिंह के बयान को लेकर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा, 'दलितों और कमजोर लोगों पर भाजपा शासित राज्यों में लगातार अत्याचार हो रहे हैं।'
वीके सिंह के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि वीके सिंह ने बयान दिया, कुत्तों पर पत्थर फेंका जाए तो इसमें पीएम का दोष नहीं। चुल्लूभर पानी में डूब जाना चाहिए इन लोगों को।
इससे पहले उन्होंने गुरुवार को भी ट्वीट करते हुए लिखा था कि जो वीके सिंह ने बोला वही भाजपा का मूल विचार है। जो दलित-पिछड़ा को जितना अधिक गाली देगा, शोषण करेगा उसको आरएसएस और बीजेपी उतना ही बड़ा नेता मानती है।