
नई दिल्ली। देश के अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी का ई-मेल अकाउंट हैक करने का मामला प्रकाश में आया है। मुकुल रोहतगी इन दिनों विदेश में हैं।
मामले की शिकायत अटॉर्नी जनरल के निजी सचिव सी गजेंद्रन नायडू की ओर से पुलिस में की गई है।शिकायत के मुताबिक, 16 अगस्त को उनके ई-मेल अकाउंट से दोस्तों को फर्जी मेल मिले।
यह मेल अटॉर्नी जेनरल की ओर से भेजी गई थी, जिसमें कहा गया था कि वह इन दिनों विदेश में हैं। हैकर्स ने रोहतगी के दोस्तों को मेल करके रुपयों को उनके अकाउंट में जमा कराने की मांग की थी।
मर्सिडीज की इस कार को चलाने से खुद को नहीं रोक पाएंगे आप क्योंकि...
फर्जी मेल में मुकुल की ओर से कहा गया कि उन्होंने फिलीपींस में एक प्रॉपर्टी खरीदी है। जिसमें वहां की सरकार के मुताबिक अपने अकाउंट में काफी रकम दिखानी होगी। लिहाजा उनके अकाउंट में अधिक से अधिक रुपए ट्रांसफर करके उनकी मदद करें।
यह भी कहा गया कि विदेश से लौटते ही सभी को रुपए वापस कर देंगे। मेल मिलने के बाद दोस्तों ने उनसे संपर्क किया। तब उन्हें ई-मेल अकाउंट हैक होने की जानकारी मिली।