• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bachpan Ka Pyar Video Viral: क्या 'बचपन का प्यार' गाने वाले सहदेव को मिली 23 लाख की कार, जानिए सच

Bachpan Ka Pyar Video Viral: : MG ZS EV facelift कार माॅडल के साथ एक वीडियो इंटरनेट मीडिया वारयल हो रहा है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 12 Aug 2021 08:29:23 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Aug 2021 03:01:57 PM (IST)
Bachpan Ka Pyar Video Viral: क्या 'बचपन का प्यार' गाने वाले सहदेव को मिली 23 लाख की कार, जानिए सच

Bachpan Ka Pyar Video Viral: छत्तीसगढ़ के 10 साल के सहदेव दिर्दो ने जब से ‘बचपन का प्यार’ गाना गाया है, तब से ही वह रातो रात मशहूर हो गया है। इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। हालांकि जब सहदेव को सोशल मीडिया पर गाना गाते हुए पाया गया था, तब ऐसा किसी को भी अंदाजा नहीं था कि सहदेव इतनी जल्दी सुर्खियां बटोरने लग जाएगा। सोशल मीडिया पर सहदेव को लेकर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं मीडिया में भी सहदेव की खबरें जोरो-शोरों से सुर्खियां बटोर रही हैं। सहदेव को लेकर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा बताया जा रहा है कि जैसे दिर्दो को 23 लाख रूपये की कार गिफ्ट की जा रही हो।

MG ZS EV facelift कार माॅडल के पास सहदेव को खड़ा कर उन्हें सम्मानित करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा लग रहा है कि दिर्दो को कार गिफ्ट की जा रही है। सहदेव का अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ खड़ा होना तो आम बात है, लेकिन एमजी हेक्टर ब्रांच मैनेजर द्वारा सम्मानित किया जाना यह चौंकानें वाला लगता है। इसके बाद वीडियो जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, तब एमजी हेक्टर शोरूम की सेल्सगर्ल के हाथ में चाबी दिखती है, जो दिर्दो के पास खड़ी है, और यह सब देखने के बाद यही कयास लगाए जा रहे हैं कि सहदेव दीर्दो को 23 लाख की कार गिफ्ट की जा रही है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं तो चलिए सच्चाई जानते हैं कि यह खबर कितनी सही है?


View this post on Instagram

A post shared by Tube indian 💀🇮🇳 (@tube.indian)

मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला कि दिर्दो को कार गिफ्ट नहीं की गई थी, बल्कि उन्हें 21 हजार रूपये का चेक गिफ्ट किया गया था। एमजी कंपनी के एक प्रवक्ता ने भी अपने बयान में कहा कि उनकी कंपनी ने सहदेव को कोई कार गिफ्ट नहीं की, बल्कि उन्हें 21,000 रूपये का इनाम दिया गया है। इससे पहले बुधवार को रैपर बादशाह ने अपने नए गीत ‘‘बचपन का प्यार’’ की एक सीरीज को लाॅन्च किया है, जिसमें दिर्दो मुख्य भूमिका में नजर आ रहा है। बीटूगेदर प्रोस द्वारा निर्देशित म्युजिक वीडियो में सहदेव दिर्दो के साथ बादशाह, गायिका आस्था गिल और संगीतकार रिको शामिल हैं।

आपको बतादें कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से ताल्लुक रखने वाले दिर्दो रातों-रात सोशल मीडिया पर स्टार बन गए हैं। जब से उनका ‘‘बचपन का प्यार’’ गाने का वीडियो वायरल हुआ है तब से ही पूरा देश इन्हें पहचानने लगा है। दिर्दो का वायरल हुआ वीडियो 2019 का है, जिसे उन्होंने अपनी क्लास में गाया था और उनके शिक्षक द्वारा उसे रिकाॅर्ड कर लिया गया था।