
डिजिटल डेस्क, बहरामपुर। Baharampur Lok Sabha Election Result 2024: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बहरामपुर सीट पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां से कांग्रेस प्रत्याश और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी 5 हजार 990 वोटों से पीछे चल रहे हैं। उनके प्रतिद्वंदी टीएमसी उम्मीदवार युसूफ पठान को 1 लाख 24 हजार 267 वोट मिले हैं। वहीं चौधरी को 1 लाख 18 हजार 277 मत मिले।
बहरामपुर लोकसभा सीट में कांग्रेस, टीएमसी और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां से कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, तृणमूल कांग्रेस से यूसुफ पठान और बीजेपी से निर्मल कुमार साहा चुनावी मैदान में हैं।
बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी बहरामपुर से वर्तमान सांसद है। उन्होंने 2009 से 2019 तक लगातार तीन बार जीत हासिल की। 2009 में अधीर रंजन चौधरी ने रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के प्रमोद मुखर्जी को हराया था। 2014 में टीएमसी के इंद्रनील सेन और 2019 के आम चुनाव में अपूर्वा सरकार (डेविड) को शिकस्त दी थी। ममता बनर्जी की टीएमसी 2011 से सत्ता में है। इसके बावजूद अभी तक बहरामपुर सीट नहीं जीत पाए हैं।
बहरामपुर में 52% मुस्लिम, 13.2% अनुसूचित जाति और 0.9% अनुसूचित जनजाति के मतदाता है। ईसाई 0.25%, जैन 0.04% और सिख 0.01% हैं। यहां सात विधानसभा सीटें बुरवान, कंडी, भरतपुर, रेजीनगर, बेलडांगा, बहरामपुर और नाओदा हैं। इनमें से छह क्षेत्रों पर टीएमसी का कब्जा है।