Bank Alert: ऑनलाइन मनी ट्रांसफर के लिए उपयोग की जाने वाली NEFT सेवा रविवार दोपहर 2 बजे तक बंदर ही। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि NEFT सेवा शनिवार रात से लेकर रविवार दोपहर तक काम नहीं करेगी। नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर को इंटरनेट बैंकिंग और वन-टू-वन पेमेंट सर्विस का एक जरूरी फीचर माना जाता है। ऐसे में अगर आपको कहीं पैसे भेजना जरूरी है तो दोपहर पहले RTGS ट्रांसफर का उपयोग कर सकते हैं।
NEFT का संचालन खुद RBI करता है। RBI के अनुसार शनिवार रात से लेकर रविवार दोपहर 2 बजे तक बैंक NEFT सेवा में सुधार करेगा। इससे ग्राहकों को ज्यादा बेहतर सुविधा मिल सकेगी। बैंक का कहना है कि NEFT की सेवा को बेहतर बनाने के लिए और उसमें लचीलापन लाने के लिए सर्वर में कुछ बदलाव किए जाएंगे। यह बदलाव 22 मई का काम खत्म होने के बाद शुरू होंगे और रविवार की दोपहर 2 बजे तक चलेंगे। इस दौरान RTGS सेवा पहले की तरह काम करती रहेगी। RTGS सेवा में भी ऐसा ही टेक्निकल अपग्रेड 18 अप्रैल के दिन किया गया था।"
रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों से कहा है कि वो अपने ग्राहकों को इस बारे में जानकारी दे दें। ताकि ग्राहक इसी हिसाब से अपने लेन देन कर सकें और उन्हें कम से कम परेशानी हो। RBI ने बताया कि NEFT के सदस्यों को NEFT सिस्टम ब्रॉडकास्ट के जरिए अपग्रेड की पूरी जानकारी मिलती रहेगी।
NEFT System Upgrade – Downtime from 00.01 Hrs to 14.00 Hrs. on Sunday, May 23, 2021https://t.co/i3ioh6r7AY
— ReserveBankOfIndia (@RBI) May 17, 2021
स्टेट बैंक ने भी दी जानकारी
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने ट्वीट के जरिए अपने ग्राहकों को इस बात की जानकारी दी है। बैंक ने लिखा “इंटरनेट बैंकिंग/योनो/योनो लाइट पर एनईएफटी सेवाएं रविवार, 23 मई 2021 को 00.01 बजे से 14.00 बजे के बीच उपलब्ध नहीं होंगी। आरटीजीएस सेवाएं हमेशा की तरह जारी रहेंगी।"
Important Notice for our customers w.r.t. NEFT technical upgradation by RBI#SBI #StateBankOfIndia #ImportantNotice #InternetBanking #OnlineSBI pic.twitter.com/p3XWoeTwxj
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) May 21, 2021