• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bank Holiday Alert: 26 और 30 मई को बंद रहेंगे बैंक, एक हफ्ते में तीसरी छुट्टी

Bank Holiday Alert: 26 को बुद्ध पूर्णिमा है जबकि 30 मई को रविवार। एक के बाद एक बैंक छुट्टियां होने से काम प्रभावित हो रहा है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 23 May 2021 10:56:30 AM (IST)Updated Date: Tue, 25 May 2021 07:53:36 AM (IST)
Bank Holiday Alert: 26 और 30 मई को बंद रहेंगे बैंक, एक हफ्ते में तीसरी छुट्टी

Bank Holiday Alert: मई का आखिरी सप्ताह चल रहा है। आखिरी सप्ताह में देश के कई हिस्सों में कम से कम तीन दिन के लिए बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ये बैंकों की ये तीनों छुट्टियां एक साथ नहीं हैं। पहले 23 मई के दिन रविवार के कारण बैंक बंद रहे। इसके बाद 26 मई को बुद्ध पूर्णिमा के दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी और 30 मई के दिन रविवार होने के चलते बैंक फिर बंद रहेंगे। इसके अलावा इस दौरान अक्षय तृतीया जैसे त्योहार के चलते भी कई जगहों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार सभी पब्लिक सेक्टर के बैंक और प्राइवेट बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बंद रहते हैं। रविवार के दिन भी बैंकों की छुट्टी रहती है। इस वजह से 23 मई और 30 मई को भी रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में मई महीने के आखिरी दो हफ्ते में तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक

  • 23 मई- रविवार
  • 26 मई- बुद्ध पूर्णिमा
  • 30 मई- रविवार

26 मई को भी बंद रहेंगे बैंक

26 मई के दिन त्योहार के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि, इस दिन बुद्ध पूर्णिमा है और यह त्योहार देश के सभी राज्यों में उतने उल्लास के साथ नहीं मनाया जाता, जितना दक्षिण भारत में। इस वजह से इस दिन अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।